झूले पर झूलीं महिला अधिवक्ताएं, कोर्ट में मनाया तीज उत्सव 

सहारनपुर । हरियाली तीज पर कलेक्ट्रेट बार से जुड़ी महिला अधिवक्ताओं ने पारंपरिक अंदाज में तीज उत्सव मनाया। महिला अधिवक्ताओं ने झूला झूलते हुए सावन की खुशियां साझा कीं और एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं।

 

कोर्ट परिसर के बाहर पेड़ पर झूला डालकर महिला अधिवक्ताओं ने झूला झूलते हुए सावन की खुशियां साझा कीं और एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं। हंसी-ठिठोली और सावन के गीतों के बीच माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया। कोर्ट परिसर के बाहर पेड़ पर डाले गए झूले ने सावन की पारंपरिक यादों को भी ताजा कर दिया। महिला अधिवक्ताओं ने कहा कि हरियाली तीज भारतीय संस्कृति और परंपराओं का महत्वपूर्ण पर्व है।

इसे भी पढ़ें:  अमित शाह से मिले योगी के मंत्री कपिल देव

यह त्योहार महिलाओं के आपसी सौहार्द, उमंग और सामाजिक जुड़ाव का भी प्रतीक है। ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी परंपराओं से जुड़ने और उन्हें आगे बढ़ाने का अवसर देते हैं। इस अवसर पर मंजू राणा, नाहिदा, मालिका, प्रतिभा, प्रवीन, पूजा, बबीता, मोनिका, अनीता, शबाना, रेखा, ज्योति, पूनम, सोनिया, निशा, मधु आदि अनेक अधिवक्ता मोजूद रही।

इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश में एसआईआरः दावा व आपत्तियों का समय एक माह बढ़ा
Share This Article