सहारनपुर । थाना सरसावा पुलिस द्वारा मात्र 12 घण्टे में चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफ़लता प्राप्त की। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर 02 अंगूठी (पीली धातु), 01 गले का सेट मय झूमकी (पीली धातु), 01 गले का सेट मय टाँप्स (पीली धातु), 02 कंगन (पीली धातु), 01 चैन (पीली धातु), 01 माथे का टीका (पीली धातु), 01 अंगूठी (सफेद धातु), 01 ओम (सफेद धातु), 03 जोडी पाजेब (सफेद धातु), 02 गुच्छे (सफेद धातु), 01 तगडी लडी वाली (सफेद धातु) व 01 जोडी कडूले (सफेद धातु) आदि आभूषण बरामद किए।
वादी पवन कुमार पुत्र महेन्द्र निवासी ग्राम सलूनी थाना सरसावा की लिखित तहरीर बाबत वादी के नौकर विजय पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम तेलीपुरा थाना चिलकाना द्वारा वादी के घर मे रखी अलमारी से सोने व चाँदी के जेवर चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध मे थाना सरसावा पर बीएनएस के पंजीकृत कराया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, द्वारा तत्काल चोरी की घटना का संज्ञान लेकर घटना के सफल अनावरण व अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेश-निर्देश दिये गये । आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी नकुड के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर थाना सरसावा पुलिस द्वारा मात्र 12 घण्टे में मुकदमा उपरोक्त में चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में वांछित अभियुक्त विजय उर्फ ब्रजेश पुत्र मागेराम निवासी ग्राम तेलीपुरा थाना चिलकाना को ग्राम कलरी से ग्राम इब्राहीमपुर की तरफ आते हुए रेलवे ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी गया सामान (दो अंगूठी पीली धातु, एक अंगूठी सफेद धातु, एक गले का सेट मय झूमकी पीली धातु, गले का सेट मय टाँप्स पीली धातु, दो कंगन पीली धातु, एक ओम सफेद धातु, तीन जोडी पाजेब सफेद धातु, दो गुच्छे सफेद धातु, एक तगडी लडी वाली सफेद धातु, एक चैन पीली धातु, एक जोडी कडूले सफेद धातु, एक माथे का टीका पीली धातु) बरामद किया ।
अभियुक्त ने पूछने पर बताया कि यह जेवरात उसने 22 अगस्त को अपने मालिक पवन के घर से चोरी किये थे । वो वहां नौकरी करता हूँ । उसने अपने मालिक पवन की पत्नी प्रिया को एक दो बार सेफ में जेवरात रखते हुए देख लिया था और उसके मन में लालच आ गया था । उसी सामान से कुछ जेवरात में बेचने के लिए किसी राह चलते ग्राहक की तलाश में खड़ा था ।
