सहारनपुर। पुलिस कार्यालय, में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दूर-दराज क्षेत्रों से अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को लेकर पहुंचे आमजन की समस्याओं को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं धैर्यपूर्वक सुना गया।
जनसुनवाई के दौरान फरियादियों से उनकी समस्याओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेकर निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उपस्थित नागरिकों को उनकी शिकायतों के त्वरित एवं न्यायसंगत समाधान का आश्वासन प्रदान किया गया तथा उन्हें विश्वास दिलाया गया कि सहारनपुर पुलिस आमजन की सुरक्षा, सम्मान एवं समस्याओं के समाधान के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
