2027 में भारी बहुमत से बनेगी समाजवादी पार्टी की सरकार: अखिलेश यादव

सहारनपुर। सपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है और जनता भाजपा सरकार के कामकाज का हिसाब अपने वोट से करेगी।

बुधवार को चौधरी रुद्रसैन के आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने भाजपा और गठबंधन से जुड़े सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि जो गठबंधन पहले से है, वही आगे भी रहेगा। सीटों के अनुपात पर उन्होंने कहा कि इसे ‘रेशियो’ से नहीं बल्कि ‘वोट के राशन’ से समझना चाहिए। जिसके पास जितना अधिक वोट होगा, उसे उतनी अधिक सीटें मिलेंगी। सहारनपुर में बैंक की करेंसी चेस्ट में करोड़ों रुपये की नकली करेंसी मिलने पर सपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नोटबंदी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने नोटबंदी के बाद नकली करेंसी और काले धन पर रोक लगने की बात कही थी, लेकिन अब बैंकिंग सिस्टम में ही नकली नोट सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी योजना खराब थी, क्योंकि सरकार ने योजनाबद्ध तरीके से पूरा काला धन बैंकों में जमा करा लिया। जिस पैसे पर सरकार को टैक्स मिलना था, वह बैंकिंग सिस्टम में जमा हो गया। उन्होंने जातीय जनगणना का समर्थन करते हुए कहा कि सभी की आबादी गिनी जानी चाहिए और आबादी के हिसाब से हक और सम्मान मिलना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  चौ अर्जुन सिंह सच्चे चरण सिंह वादी : चौ नीरपाल 

सपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अयोध्या में चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि श्रीराम मंदिर में राम धन चोरी करने वालों को आपने क्लीन चिट दे दी। सामान्य कर्मचारियों को जेल भेज दिया। क्लीन चिट पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि इसका मतलब है कि वहां कुछ हुआ ही नहीं। मंदिर में रखे चढ़ावे की चोरी को लोग माफ नहीं करेंगे। सपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सहारनपुर गन्ना बेल्ट है और किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर किसानों के गन्ने का भुगतान 24 घंटे के भीतर कराने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने इथेनॉल को लेकर भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इथेनॉल उत्पादन बढ़ाने की राजनीति तो होती है, लेकिन इसका वास्तविक लाभ किसान तक पहुंचना चाहिए। चीनी और इथेनॉल से होने वाला मुनाफा किसान की जेब में पहुंचेगा तो किसान खुशहाल होगा। उन्होंने कहा कि किसान को बेहतर बीज, सस्ते कीटनाशक, प्रशिक्षण और फसल की उचित कीमत की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें:  डीआईजी अभिषेक सिंह ने भूतेश्वर महादेव मंदिर पहुंच लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद
Share This Article