नाबालिग भांजे को हुआ मामी से प्यार… माल और नकदी लेकर दोनों हुए फरार

सहारनपुर। महानगर मे अफेयर का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग युवक अपनी मामी को लेकर फुर्र हो गया। महिला का पति कोर्ट रोड़ स्थित एक दुकान मे सेल्समैन का कार्य करता था। इधर मामी को भांजे से प्यार हो गया। भांजा मामी को लेकर फरार हो गया। पीड़ित पति ने थाने पर तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है।

इसे भी पढ़ें:  मसूद परिवार का विवाद सार्वजनिक, हमजा नोमान और शायान मसूद आमने-सामने

पीड़ित पति सोनू चौरसिया बेरीबाग सुक्कूपूरा तारा माता वाली गली निवासी ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी विगत 8 जुलाई 2022 मे हुई थी। शादी के बाद सब सही चल रहा था। 2024 मे उसकी बेटी ने जन्म लिया, उसके बाद भी सब सही चलता आ रहा था पर अचानक कुछ ऐसा हुआ। जिससे सारे रिश्ते शर्मसार हो गए । पीड़ित पति सोनू चौरसिया ने बताया कि उसकी पत्नी साक्षी चौरसिया अपने ही नाबालिग भांजे के साथ अवैध संबंध के चलते घर से फरार हो गयी। घर से उसकी पत्नि सोने के जेवरात, एटीएम व ढाई साल की बच्ची को भी साथ ले गई। पीड़ित पति ने थाना जनकपुरी में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की लगाई गुहार लगाते हुए अपने भांजे और पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

इसे भी पढ़ें:  हरे पेड़ों पर खुलेआम चल रहा आरा, जिम्मेदार मौन
Share This Article