एम.जी. पब्लिक स्कूल में एआई पर सीबीपी कार्यशाला का आयोजन

सीबीएसई के रिसोर्स पर्सन नेकृक्लासरूम में एआई के प्रभावी प्रयोग को लेकर दिया प्रशिक्षण

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में बुधवार को बदलती तकनीक के दौर में शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी और विद्यार्थियों के अनुकूल बनाने के लिए शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के लिए सीबीएसई द्वारा संचालित किए जा रहे क्षमता संवर्धन कार्यक्रम ;सीबीपीद्ध कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में ‘क्लासरूम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग’ विषय पर सीबीएसई से आए रिसोर्स पर्सन के द्वारा शिक्षकों को कक्षा शिक्षण में एआई आधारित नवाचार, नवीन तकनीक और उनके व्यावहारिक प्रयोग की जानकारी प्रदान करने के साथ ही प्रशिक्षित किया।

इसे भी पढ़ें:  सावन की शिवरात्रि-शिव मंदिरों में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे कपिल देव अग्रवाल

एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने सीबीएसई के सीबीपी अभियान के अन्तर्गत आयोजित कार्यशाला में अतिथि के रूप में विद्यालय प्रांगण में पधारे रिसोर्स पर्सन डॉ. अभिनव चौधरी और राकेश कुमार का स्वागत किया।
कार्यशाला में सीबीएसई रिसोर्स पर्सन डॉ. अभिनव चौधरी और राकेश कुमार ने शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को कक्षा शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, रोचक और नवाचारपूर्ण बनाने में एआई आधारित उपकरणों के इस्तेमाल की विस्तृत जानकारी दी। सत्र के दौरान शिक्षकों को शैक्षिक कार्यों में एआई के व्यावहारिक प्रयोग, शिक्षण सामग्री को अधिक प्रभावशाली बनाने तथा विद्यार्थियों के सीखने के अनुभव को बेहतर करने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बदलती तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षकों की भूमिका और तकनीक के संतुलित एवं सार्थक उपयोग पर भी चर्चा की।

इसे भी पढ़ें:  मनुस्मृति के अपमान के विरोध में दलित व पिछड़े मजदूर-किसानों का प्रदर्शन

प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने कहा कि इस प्रकार के क्षमता निर्माण कार्यक्रम शिक्षकों को नई तकनीकों से परिचित कराने के साथ-साथ उन्हें भविष्य की कक्षा शिक्षण आवश्यकताओं के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षकों को नवाचारपूर्ण और भविष्य के अनुरूप कक्षा शिक्षण वातावरण तैयार करने के लिए उपयोगी जानकारी प्राप्त हुई। अंत में उन्होंने सीबीएसई रिसोर्स पर्सन को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया और आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और अन्य स्टाफ का सहयोग रहा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-भाजपा नेता पर हमले का खुलासा आठ आरोपी गिरफ्तार
Share This Article