पत्रिका विमोचन व प्रतिभा अलंकरण समारोह का आयोजन

सहारनपुर । श्री विश्वकर्मा जनकल्याण समिति द्वारा पत्रिका विमोचन व प्रतिभा अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। आईएमए सभागार में आयोजित कार्यक्रम में समाज की पत्रिका शिल्प प्रकाश का विमोचन किया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय धीमान ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुन्दर लाल धीमान, समाजसेवी गंगेश्वर प्रसाद द्वारा दीप प्रज्वलित कर व भगवान विश्वकर्मा जी को माला पहनाकर किया गया।

इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर रजिस्ट्रार ने दिया व्यापारी नेता संजय मित्तल को तगड़ा झटका

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय धीमान ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुन्दर लाल धीमान ने कहा कि समाज के लोग अपने बच्चों को उच्च और आधुनिक शिक्षा दिलाने का काम करे। ताकि समाज के बच्चे भविष्य में देश और समाज की सेवा करे।

समिति संरक्षक डॉ. एस. सी. धीमान ने कहा कि आज समाज के युवाओ को समाज सेवा व शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की आवश्यकता है, तभी विश्वकर्मा समाज तरक्की कर सकता है।

इसे भी पढ़ें:  जनसुनवाई में तीन समस्याओं में से एक समस्या का तत्काल कराया निस्तारण  

मीडिया प्रभारी अशोक धीमान ने कहा कि शिक्षा के बिना समाज सफलता हासिल नहीं कर सकता। नर्सरी से लेकर डिग्री होल्डर तक के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मेयर अजय कुमार सिंह, नगर विधायक राजीव गुंबर, विधायक मुकेश चौधरी, पूर्व मंत्री संजय गर्ग, भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, कपिल धीमान, वरुण शर्मा, हरीश मलिक अनिल कुमार, डॉ विनोद कुमार, मंजुल धीमान, अशोक शर्मा, मनोज धीमान को पदाधिकारियों द्वारा प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संजीव शर्मा, बृजमोहन धीमान, मुकेश कुमार, सुशील धीमान, विनोद शर्मा, ललित शर्मा, संदीप धीमान, राजेंद्र कुमार आदि रहे।

इसे भी पढ़ें:  लूट का वांछित बदमाश पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल
Share This Article