दो पत्नियों को छिपाकर की तीसरी शादी, धोखाधड़ी कर हड़पे दस लाख

महिला ने अपने दूसरे पति नामेश मिश्रा के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, शारीरिक, मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न का आरोप

मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र की रहने वाली सुनीता मिश्रा ने नामेश मिश्रा पर अपनी पहली शादी की बात छिपाकर उसके साथ विवाह करने, शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न करने और आर्थिक शोषण करने के आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत के आधार पर नई मंडी पुलिस ने नामेश मिश्रा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार सुनीता मिश्रा पत्नी शिवनारायण मिश्रा, निवासी भारतीय कॉलोनी, थाना नई मंडी द्वारा थाने पर दी शिकायत में बताया कि उसकी पहली शादी हुई और एक पुत्र भी है। वो नोएडा में रहकर प्राइवेट जॉब करती है और सिंगल मदर के रूप में अपने बच्चे का भरण पोषण कर रही है। सुनीता के अनुसार अगस्त 2018 में उसकी मुलाकात नामेश मिश्रा पुत्र रूद्र प्रसाद मिश्रा मूल निवासी कुटे रिवर व्यू सोसायटी चिखली पुणे महाराष्ट्र से एक मैट्रोमोनियल साइट जीवन साथी डॉट कॉम के माध्यम से हुई थी।

इसे भी पढ़ें:  घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

शिकायत के मुताबिक नामेश ने स्वयं को सिंगल बताया था। नामेश ने कहा था कि उसकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है और वो अकेला है, 2008 में एक रेल हादसे में उसके माता पिता का देहांत हो चुका और उसके चाचा-ताऊ ने उसको घर से निकाल दिया है। वह पुणे में कैटस फायर एंड अलर्ट सर्विसेज के नाम से कंपनी चलाता है। इसी जानकारी पर नामेश ने उसे विश्वास में लिया और धोखाधड़ी करते हुए 12 दिसंबर 2018 को हिंदू रीति-रिवाज से मुजफ्फरनगर स्थित उसके घर पर विवाह किया।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शादी के कुछ समय बाद नामेश मिश्रा उसके साथ आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान करने लगा। महिला के अनुसार, वह उसके खाते से पैसे ट्रांसफर करवाता था और विरोध करने पर गाली-गलौज, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देता था। उसके पुत्र को भी अकेला होने पर मारता और धमकी देकर डराता रहता था। एक बार वो नामेश से मिलने पुणे गई तो उसको घर पर नहीं बल्कि होटल में रखा और वहीं से ट्रेन में बैठाकर वापस भेज दिया।

इसे भी पढ़ें:  निहंग सिख भाइयों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सिख समाज में रोष

महिला के मुताबिक, 19 सितंबर 2024 को सुनीता की माता के फोन पर एक कॉल आई, इसमें महिला अपना नाम श्वेता मिश्रा पत्नी नामेश मिश्रा बताया, जो पुणे में उसके साथ रह रही है। इसके बाद सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप के माध्यम से उसे नामेश की कथित पहली पत्नी हेम प्रभा मिश्रा, निवासी ग्राम राजापुर पुणे की जानकारी मिली। हेम मिश्रा के दो पुत्रियां हैं। जिनमें एक 20 साल और दूसरी 14 साल की है। श्वेता मिश्रा के भी एक 18 साल का पुत्र और एक 16 साल की पुत्री है। श्वेता और नामेश के बीच शारीरिक सम्बंध की वीडियो उसके पास है।

इसे भी पढ़ें:  इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया दीपावली उत्सव

शिकायत में सुनीता मिश्रा ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से अब तक नामेश मिश्रा द्वारा उसके साथ आर्थिक, शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया गया तथा उसके खाते से करीब 10 लाख रुपये से अधिक की रकम ट्रांसफर की गई। इसके अलावा घर से उसकी सोने की चेन और उसकी बहन अनीता के 15 हजार रुपये चोरी कर ले जाने तथा उसके पिता से 25 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवाने के आरोप भी लगाए गए हैं। महिला ने नामेश मिश्रा, श्वेता मिश्रा और हेमप्रभा मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसमें सुनीता को मुख्यमंत्री को शिकायत करनी पड़ी। शासन के आदेश पर पुलिस ने एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धाराओं 85, 82(1), 318(4), 351(3), 352, 115(2) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

Share This Article