पूर्व जन्मों के कर्मों का फल दूसरे जन्म में मिलता हैः नयन सागर

मुजफ्फरनगर। श्री 1008 शांतिनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर मुनीम कालोनी में शनिवार को भी धर्म प्रवाह नजर आया। सवेरे तपोनिधि जागृतिकारी संत श्री 108 नयन सागर जी मुनिराज ने भक्तों को जीवन में अच्छे कर्मों के बावजूद भी संकट आने की दुविधा से निकालते हुए उनको भगवान महावीर के गौशाला और उपसर्गजयी महामुनिराज सुकुमाल के जीवन में आये संकटों पर प्रवचन करते हुए कहा कि जरूरी नहीं है कि हमें हमारे अच्छे और बुरे कर्मों का फल इसी जीवन में मिले, पूर्व के जीवन में किये गये कर्मों को फल हमें दूसरे जीवन में भी भुगतना पड़ता है। ऐसा भगवान के साथ भी हुआ।

जागृतिकारी संत श्री 108 आचार्य नयन सागर मुनिराज श्री दिगम्बर जैन मंदिर निर्मलायतन नानौता जनपद सहारनपुर से 16 जून को विहार करते हुए 21 जून को छह साल की भावपूर्ण प्रतीक्षा के बाद जनपद मुजफ्फरनगर पहुंचे और श्री 1008 शांतिनाथ दिगमबर जैन पंचायती मंदिर मुनीम कालोनी नई मंडी में उनका भव्य मंगल प्रवेश हुआ। इसके दूसरे दिन शनिवार को भी मंदिर श्री में उनके दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए श्रावक-श्राविकाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सवेरे आठ बजे धर्म सभा में तपोनिधि आचार्य नयन सागर मुनिराज ने अपने प्रवचन में पूर्व और वर्तमान जन्मों में किये गये कर्मों की कहानियों को सामने रखते हुए कहा कि मुनि बनने के बाद किसी के भी कर्म खराब नहीं हो सकते, लेकिन फिर भी जीवन में संकट आ जाता है, जब कर्म अच्छे हैं तो संकट नहीं आना था, लेकिन कई बार अच्छा करते रहने के बावजूद भी हम संकटों से घिर जाते हैं, ये सभी कुछ हमारे पूर्व जीवन के कुछ कर्मों को फल होता है।

इसके लिए उन्होंने भगवान महावीर के जीवन में आये गौशाला उपसर्ग को भक्तों के सामने रखते हुए कहा कि भगवान के जीवन में भी संकट पूर्व जन्म के कर्म के फल के कारण ही आया। बताया कि भगवान महावीर के अलावा जैन धर्म में महामुनिराज की उपाधि पाने वाले उपसर्गजयी सुकुमाल जी के जीवन में भी संकट आये, जबकि वो महामुनिराज थे, संकटों ने उनको भी घेरा। तपस्या के दौरान एक सिंहनी ने उन पर हमला करे हुए उनको कष्ट पहुंचाया। यह भी पूर्व जन्म के कर्म का फल उनको मुनि जीवन में मिला। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार मानव के जीवन में अच्छे कर्म करने के बाद भी यदि संकट है तो ये उसके पूर्व जन्म के कर्म का ही प्रतिफल है। ऐसे संकटों से पार पाने के लिए हमें धर्म के रास्ते पर ही अडिग रहना है, विचलित नहीं होना है। इस दौरान मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुभाष जैन, महामंत्री जितेन्द्र जैन टोनी, कोषाध्यक्ष सुखमाल जैन एडवोकेट, सुनील जैन, उप मंत्री विभोर जैन आदि पदाधिकारियों और श्रावक श्राविकाओं ने महाराज श्री का दर्शन करते हुए आशीर्वाद लिया।

इसे भी पढ़ें:  रामलला का निमंत्रण देने लोगों के बीच पहुंची ट्रिपल इंजन की सरकार

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  शहर में दस हजार पेड़ लगायेगी पालिकाः मीनाक्षी स्वरूपस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पंजाब सरकार के खिलाफ किसानों में आक्रोशवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  रामलला का निमंत्रण देने लोगों के बीच पहुंची ट्रिपल

Read More »