MUZAFARNAGAR-हाईवे पर गाड़ियों से तेल चुराने वाले शातिरों से मुठभेड़

मुजफ्फरनगर। हाईवे के साथ ही दूसरी अति व्यस्त सड़कों पर खड़े वाहनों को निशाना बनाकर उनका डीजल चोरी करने वाले शातिर चोरों के साथ मंसूरपुर पुलिस की मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई। इसमें दो बदमाश पुलिस की गोली लगने के कारण घायल हो गये। पुलिस ने दोनों घायलों को दबोचने के साथ ही गिरोह के पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें घायल हुआ इमरान शातिर किस्म का अपराधी होने के साथ ही जनपद मेरठ का हिस्ट्रीशीटर भी है। उसके खिलाफ 30 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बदमाशों के पास से सौ लीटर डीजल, कैंटर के साथ ही अन्य सामान और अवैध असलाह बरामद किया है।

सीओ खतौली यतेन्द्र नागर ने बताया कि क्षेत्र में हाईवे पर खड़े वाहनों से डीजल चोरी की वारदातों को रोकने के लिए एसएसपी अभिषेक सिंह के आदेश पर पुलिस टीम को लगाया गया था। थाना मंसूरपुर के प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार के नेतृत्व में गत रात्रि मंसूरपुर पुलिस की जौहरा-मंसूरपुर मार्ग पर बदमाशों से हुई मुठभेड़ के दौरान जवाबी फायरिंग में 02 बदमाश घायल हो गये, जबकि जंगल से इनके तीन साथियों सहित कुल 05 बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए हाईवे पर सडक किनारे खडी गाडियो में से तेल चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया गया। घायल अवस्था में गिरफ्तार शातिर बदमाशों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसे भी पढ़ें:  अंबेडकर स्मारक के पास शराब मॉडल शॉप को लेकर दलित-मुस्लिम में आक्रोश

सीओ ने बताया कि 28 मई को आबिद अब्बास पुत्र रियाज मौहम्मद निवासी ग्राम संधावली द्वारा थाना मंसूरपुर पर तहरीर देकर अवगत कराया गया था कि रात्रि में बैगराजपुर मेडिकल कालेज के पास हाईवे पर लाल रंग के कैंटर सवार अज्ञात चोरों द्वारा वादी के ट्रक से करीब 200 लीटर डीजल चोरी लिया। आबिद अपने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर ढाबे पर भोजन करने के लिए गया था। जब वापस लौटा तो कुछ लोग डीजल चोरी कर भागते हुए दिखाई दिये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शातिर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। इसके लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरो को चेक किया गया तथा व सर्विलान्स टीम की सहायता से कैंटर को ट्रैस किया गया। बताया कि गत रात्रि पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली कि उक्त घटना को कारित करने वाले बदमाश पुनः कोई घटना करने की फिराक में संधावली मार्ग कट के पास आने वाले हैं। सूचना पर थाना मंसूरपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तो एक कैंटर दिखाई दिया, पुलिस टीम को देखकर चालक ने गति तेज कर दी।

पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर कैंटर सवारों द्वारा कैंटर को ग्राम जौहरा की तरफ मोड़ दिया जहाँ पर पंचायत घर की दीवार से टकरा कर कैंटर रुक गया तथा 05 व्यक्ति कैंटर से उतरकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म फायरिंग की, जिसमें 02 बदमाश घायए हो गए। घायल बदमाशों में इमरान उर्फ शाहनूर पुत्र अबरार निवासी ग्राम जिसोडा थाना मुंडाली जनपद मेरठ और इरफान पुत्र कदीर निवासी ग्राम पटना जनपद हापुड शामिल हैं। घायल शातिर इमरान थाना मुंडाली जनपद मेरठ का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उसके खिलाफ नोएडा, हापुड़, मेरठ और मुजफ्फरनगर में 30 आपराधिक मुकदमे दर्ज पाये गये हैं। इनमें लूट, चोरी, जानलेवा हमला जैसे संगीन अपराध भी शामिल है। वो 2020 से अपराध में सक्रिय रहा है। इमरान और इरफान के तीन साथियों शानू पुत्र अबरार निवासी ग्राम जिसोडा थाना मुंडाली जनपद मेरठ, फहीम पुत्र अलीहसन निवासी ग्राम टांडा होमत नगर थाना बिलासपुर जनपद रामपुर और बिलाल पुत्र जुल्फी निवासी ग्राम बहरोडा थाना किठोर जनपद मेरठ को भी मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया।

सीओ ने बताया कि पूछताछ में बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वो सभी रात्रि में हाईवे पर सड़क किनारे खड़े वाहनों से डीजल चोरी करते हैं तथा अपने साथ लिए कैंटर यूपी14 जीटी1721 में रखे ड्रमों में रख देते हैं तथा बाद में तेल को बेच कर अवैध रूप से लाभ अर्जित करते हैं। वाहनों से तेल चोरी करते समय यदि वाहन चालक उठ जाता है तो अपने साथ लिए अवैध शस्त्रों से उसे डरा-धमका देते हैं। पुलिस ने बदमाशों के पास से आयशर कैंटर, ड्रम में भरा गया चोरी का सौ लीटर डीजल, चोरी करने के उपकरण और अवैध असलाह बरामद किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार, उपनिरीक्षक इन्द्रजीत सिंह, हैड कांस्टेबल अनित कुमार, रविन्द्र कुमार, नितिन कुमार, कांस्टेबल सौबीर और विकास कुमार शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  बिजनौर: सदर तहसील में लेखपाल रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  ACCIDENT-डिवाईडर से टकराई रोडवेज बस, चालक की

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  अंबेडकर स्मारक के पास शराब मॉडल शॉप को लेकर दलित-मुस्लिम में आक्रोशफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  डकैत विनोद गडरिया ढेर, मुजफ्फरनगर में था आतंकइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने विरोध

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  मंत्री अनिल कुमार ने किया यूपी की पहली स्पेस व रोबोटिक लैब का उद्घाटनलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों

Read More »