एमआईटूसी ने कबाड़ कर दिये पालिका के वाहन, होगी कटौती

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की चल सम्पत्ति के रूप में शहरी सफाई व्यवस्था के लिए अमानत के तौर पर मिले 105 छोटे-बड़े वाहनों को एमआईटूसी सिक्योरिटी एण्ड फैसिलिटी प्रा. लि. नई दिल्ली द्वारा पालिका प्रशासन को हैंड ओवर तो कर दिया गया, लेकिन वाहनों की मैकेनिकल फिटनेस कराये जाने पर अधिकांश वाहनों की सेहत काफी खबरा पाई गई है। कई वाहनों से तो कीमती सामान ही गायब कर दिया गया। काफी वाहनों की मरम्मत कराई गई। ऐसे में जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है, पालिकाध्यक्ष ने वाहनों को क्षति पहुंचाये जाने के लिए एमआईटूसी से वित्तीय कटौती करने के निर्देश दिये हैं।

नगरपालिका परिषद् में अनुबंध के आधार पर एमआईटूसी कंपनी ने शहर के सभी 55 वार्डों में डोर टू डोर और डलावघरों से कूड़ा निस्तारण का कार्य फरवरी 2024 में संभाला था। इस दौरान पालिका की ओर से कंपनी को अपने 75 गारबेज टिपर वाहनों के साथ ही पांच जेसीबी, 11 डम्फर, 08 काम्पेक्टर, चार बुल लोडर टैक्टर और ट्रैक्टर-ट्रालियों सहित करीब 30 बड़े वाहन उपलब्ध कराये थे। 11 जून को काम बंद करने के बावजूद भी एमआईटूसी द्वारा पालिका को 105 वाहन हैंड ओवर नहीं किये जा रहे थे। इन वाहनों को कंपनी से हैंड ओवर लेने के लिए पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के निर्देश पर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने एक कमेटी का गठन किया था। इसमें नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार, जेई जलकल जितेन्द्र कुमार सैनी, सीएसएफआई योगेश गोलियान, एसएफआई प्लाक्षा मैनवाल और एक मैकेनिकल एक्सपर्ट को शामिल किया गया था।

इसे भी पढ़ें:  चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारंभ

ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि मंगलवार को एमआईटूसी के प्रोजेक्ट हैड ओपी दूबे ने एनएसए डॉ. अतुल कुमार को सभी वाहनों की चाबियां सौंप दी थीं। कमेटी ने सौंपे गये वाहनों का तकनीकी परीक्षण कराया, इसमें अधिकांश वाहन कबाड़ अवस्था में पालिका को सौंपे गये हैं। ये वाहन 11 जून से कंपनी ने पालिका के गैराज रुड़की रोड और भोपा रोड पर बंधक अवस्था में रखे हुए थे। गारबेज टिपर वाहनों की अवस्था ज्यादा खराब है। इनमें अधिकांश में टायर खत्म हैं, फिटनेस नहीं कराई गई, महत्वपूर्ण पार्टस और अन्य सामान भी निकाल लिया गया। वाहन क्षतिग्रस्त अवस्था में भी है। कुछ वाहनों की तत्काल मरम्मत कराई गई है। कमेटी ने वाहनों की दयनीय अवस्था के सम्बंध में अपनी रिपोर्ट सौंपी है। इससे पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप को अवगत कराया गया तो उन्होंने वाहनों को पहुंचाई गई क्षति के रूप में एमआईटूसी की बंधक सिक्योरिटी मनी से क्षतिपूर्ति कराने के निर्देश दिये हैं, जिसके सम्बंध में कार्यवाही कराई जा रही है। बताया गया कि पालिका के पास एमआईटूसी की सिक्योरिटी मनी के रूप में करीब सवा करोड़ रुपये की धनराशि बंधक है।

इसे भी पढ़ें:  गांधी कालोनी के लोकेश ने अमेजन के साथ की 5.27 लाख की ठगी

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  जालसाजी-कृषि भूमि का सौदा कर हड़प लिए 27 लाखस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  गांधी कालोनी के लोकेश ने अमेजन के साथ की 5.27 लाख की ठगीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मीरापुर-हिंदू बूथों पर चला मिथलेश का जादू, सुम्बुल को

Read More »