मामूली विवाद में भाई ने फावड़ा मारकर की बहन की हत्या

मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव उकावली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मामूली घरेलू विवाद के चलते एक भाई ने अपनी सगी बहन के सिर पर फावड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसमें बहन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव के कुछ लोगों की सलाह पर परिजनों ने युवती का चुपचाप अंतिम संस्कार कर दिया। जब पुलिस को मामले की सूचना मिली तो टीम श्मशान घाट में मौके पर पहुंची और अधजली चिता से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर आरोपी भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-खाद्यान्न की जगह ईंट-मिट्टी तौल रहा राशन डीलर, देखें वीडियो.......

मिली जानकारी के अनुसार बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव उकावली निवासी अर्जुन पाल पुत्र कृष्ण बीती देर शाम शराब पीकर गांव में इधर-उधर घूम रहा था। जब वह रात लगभग 08 बजे अपने घर पहुंचा तो उसकी 23 वर्षीया बहन निधि खाना बना रही थी। तब किसी बात पर दोनों में बहस हो गई और इसी मामूली विवाद में आक्रोशित अर्जुन ने पास में पड़ी गोबर हटाने की खटफावड़ी को उठाकर दो बार अपनी बहन के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिये, उसको मौके पर ही निधि की मौत हो गई। पिता और मां ने हत्यारे का विरोध किया लेकिन वे उसे रोकने में कामयाब नहीं हुए। शोर शराबा सुनकर जैसे ही मौके पर कुछ ग्रामीण आए तो हत्यारे ने उनके साथ मारपीट की।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मामूली विवाद में सरवट में चले लाठी-डंडे चार घायल, चार नामजद

कुछ देर बाद आरोपी फरार हो गया तो कुछ ग्रामीणों ने बुढ़ाना पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इसी दौरान किसी ग्रामीण ने घटना की सूचना उकावली पुलिस चौकी के प्रभारी को दी तो उन्होंने उच्च अधिकारियों सूचित करते हुए उनके आदेश पर जांच पड़ताल की और कुछ देर बाद मौके पर बुढ़ाना कोतवाल आनंद देव मिश्र और सीओ गजेंद्र पाल सिंह के साथ ही एसएसआई ललित शर्मा, क्राइम इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह फोर्स के साथ श्मशान घाट पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने जलती चिता से युवती के शव के अवशेष निकालकर अपने कब्जे में करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अंतिम संस्कार में शामिल परिजनों तथा अन्य ग्रामीणों को हिरासत में लेकर उनसे घटना के सम्बंध में पूछताछ शुरू कर दी थी। बताया कि फरार अर्जन की तलाश में भी पुलिस टीम जुट गई। दो परिजनों को हिरासत में कोतवाली ले जाया गया है। थाना पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर उकावली चौकी प्रभारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

इसे भी पढ़ें:  गुंडागर्दी का वीडियो वायरलः ‘अज्जू गैंग’ ने बीच सड़क पर युवक को घेरकर पीटा
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *