40 हजार शिक्षकों की पूरी होगी मन की मुराद, मंत्री करेंगे सीएम से फरियाद

मुजफ्फरनगर। पश्चिम उत्तर प्रदेश के दो कदवार मंत्री कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अब उत्तर प्रदेश के 40 हजार से अधिक शिक्षकों की पुरानी पेंशन योजना में शामिल किए जाने को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियांे द्वारा कथित गैर तथ्यात्मक अड़चन पैदा कर पुरानी पेंशन के लाभ से दूर करने के मामले में मुख्यमंत्री से मजबूत पैरवी करेंगे। साथ ही बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह से भी सकारात्मक हल कराकर जल्द इस मामले का निस्तारण कराया जायेगा।

विशिष्ट बीटीसी-2004 बैच जनपद मुजफ्फरनगर के शिक्षक मंडल के शिक्षकों ने रविवार को योगी सरकार के दोनों मात्रियांे से उनके आवासों पर जाकर मुलाकात कर प्रार्थना पत्र सौंपे, जिसमें बताया कि शासन द्वारा जारी मेमोरेंडम के क्रम में विशिष्ट बीटीसी-2004 बैच के शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना से आच्छादित किए जाने में भौतिक तथ्यों से परे रख नौकरशाह गुमराह करने का माहोल प्रदेश में पैदा कर दिया गया है, जिसका सीधा असर 40 हजार से अधिक शिक्षकांे पर पड़ रहा है। कौशल एवं विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल को शिक्षकों ने बताया कि पुरानी पेंशन योजना के दायरे में आ रहे शिक्षकों को पुरानी पेंशन देने में अड़चनों को पैदा कर लाभ बाधित किया जा रहा है।

इस बारे में विस्तार से चर्चा की गई और अनुरोध किया कि 2004 बैच के शिक्षकों को पुरानी पेंशन दिलाने में सकारात्मक सहयोग करें, इसके शिक्षक तकनीकी व तथ्यात्मक हकदार है। इस मंत्री ने मुख्यमंत्री व बेसिक शिक्षा मंत्री और बेसिक के उच्चअधिकारियों से बात सब को पुरानी पेंशन योजना से लाभान्वित कराने का आश्वासन दिया। तत्पश्चात सभी शिक्षक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार के आवास पर भी गए एवं उनको भी इस संबंध में एक ज्ञापन दिया गया। अनिल कुमार ने कहा कि विशिष्ट बीटीसी 2004 बैच का पूरा मामला कैबिनेट के संज्ञान में है और इस संबंध में मुख्यमंत्री से स्वयं व्यक्तिगत वार्ता करके शिक्षकों के हित में ही फैसला लिया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल के सदस्य व जनपद के शिक्षक समुदाय के नेतृत्व कर्ता अजय गुप्ता, राहुल गोस्वामी, डॉ. संजीव वर्मा ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि 22 जनवरी 2004 को प्रकाशित विज्ञापन ही हमारा प्रशिक्षण/नियुक्ति का विज्ञापन है, इस संबंध में उच्च अधिकारियों द्वारा गलत व्याख्या की जा रही है कि यह केवल प्रशिक्षण का विज्ञापन था न कि नियुक्ति का। इस संबंध में ज्ञापन के साथ ही आरटीआई द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना व अन्य कागजात भी मंत्री को दिये गये। शिक्षक प्रतिनिधिमंडल में अजय गुप्ता, राहुल गोस्वामी, डॉ. संजीव वर्मा, अयोध्या प्रसाद शर्मा, पंकज कुमार, जगत सिंह, सुभाष, मांगेराम, विकास कुमार, प्रवीण सैनी, अमित स्वरुप शर्मा, विशाल गौतम, शिव शर्मा, सुनील कुमार, रश्मि माला, शिमला देवी, बीना शर्मा, नीलम सैनी, सूरज कुमार, शैलेंद्र सिंह, सत्येंद्र कुमार आदि शिक्षक और शिक्षिका शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर में चारों ओर मिले बेनाम अवैध होर्डिंग

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  संपत्ति विवाद में बाप-बेटे को मारी गोली,

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  भ्रष्टाचार से आक्रोशित किसानों ने घेरी कलेक्ट्रेटफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  मनमर्जी व्यवस्था-नियम ताक पर रख दूसरे के नाम कर दी पालिका की भूमिइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने मुरादाबाद में ग्रामीणों को बांटी घरौनियांलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन

Read More »