MUZAFFARNAGAR-पांच दिन बाद वार्डों में कूड़ा उठाने पहुंची गाड़ियां

मुजफ्फरनगर। वेतन सम्बंधी समस्याओं को लेकर पिछले पांच दिन से चल रही डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में लगी कंपनी एमआईटूसी के कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को छठे दिन खुल गई और पांच दिनों के बाद जब छोटी गाड़ियां अपना चिर-परिचित कूड़ा सॉन्ग बजाते हुए वार्डों में पहुंची तो घरों में जमा हुए कूड़े से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के निर्देश पर पहले दिन इन गाड़ियों को कंपनी के द्वारा वार्डों में तीन राउंड के लिए लगाया गया, ताकि ज्यादा से ज्यादा कूड़ा निस्तारण कराया जा सके। इसके साथ ही काम पर न आने वाले कुछ कर्मचारियों को कंपनी की ओर से नौकरी निकालने का अल्टीमेटम दिया गया है। वहीं कंपनी ने मंगलवार को वेतन भुगतान करने का आश्वासन दिया है।

बता दें कि नगरपालिका परिषद् के साथ अनुबंध के आधार पर शहर के 55 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन और डलावघरों से कूड़ा निस्तारण में लगी दिल्ली की एमआईटूसी सिक्योरिटी एण्ड फैसिलिटी प्रा. लि. के 300 कर्मचारियों ने वाहनों का चक्काजाम करते हुए पांच दिन पूर्व हड़ताल कर दी थी। इससे वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन ठप हो गया था। कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी के द्वारा उनको दो माह का वेतन नहीं दिया जा रहा है और पीएफ व ईएसआई कार्ड भी नहीं बनाया गया है। सभी के पीएफ खाते भी नहीं खुलवाये गये हैं। इसको लेकर शनिवार को इन हड़ताली कर्मियों ने कंपनी के सेकेंड्री जोन में लगे बड़े कूड़ा वाहनों की पार्किंग पर जाकर भी वाहनों को रोककर हंगामा किया था। कंपनी के द्वारा पांच-पांच हजार रुपये का भुगतान करने के बावजूद भी कर्मचारी काम पर वापस नहीं लौटे थे। जबकि सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप और पालिका के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार ने भी आश्वासन दिया था, लेकिन कर्मचारी हड़ताल पर अडिग थे।

इसे भी पढ़ें:  खतौली में महिला चिकित्सक का फर्जी क्लीनिक कराया सील

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कंपनी पर हड़ताल खुलवाने के लिए दबाव बनाया और कड़ी नाराजगी जताई तो इसका असर भी नजर आया। रविवार की सुबह कंपनी के परियोजना प्रबंधक का अतिरिक्त चार्ज संभाल रहे सेकेंड्री जोन के इंचार्ज कुलदीप सिंह ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए वाहनों को निकलवाने की कवायद शुरू की और उनके द्वारा हड़ताल कर रहे कर्मचारियों से वार्ता करते हुए उनको समझाया कि मंगलवार को उनका अक्टूबर माह का वेतन दे दिया जायेगा। 15 दिसम्बर तक नवम्बर माह का वेतन और सितम्बर तक के पीएफ का भुगतान भी 25 दिसम्बर तक करा दिया जायेगा। इस आश्वासन पर भी कर्मचारी काम पर लौटने को तैयार नहीं हुए तो सेकेंड्री जोन में कार्यरत चालकों और सुपरवाईजरों को बुलाकर उनको छोटी गाड़ियों के साथ वार्डों में निकालना शुरू कर दिया तो दूसरे कर्मचारी भी हड़ताल छोड़कर काम पर लौटने लगे।

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के निर्देश पर एनएसए डॉ. अतुल कुमार भी सवेरे से ही हड़ताल खुलवाने में सक्रिय नजर आये। उन्होंने डालवघरों से कूड़ा उठान कराया तो वहीं वार्डों में गाड़ियों को निकलवाने का काम किया गया। कुलदीप सिंह ने बताया कि रविवार को सवेरे 73 में से 44 टिपर वाहनों को वार्डों में निकलवाया गया है। सोमवार को सभी वाहन का पर आ जायेंगे। चेयरपर्सन के आदेश पर आज वार्डों में एक गाड़ी के तीन राउंड कराये गये हैं, ताकि पांच दिनों की हड़ताल के कारण घरों में जमा कूड़ा ज्यादा से ज्यादा निकाला जा सके। सोमवार से कार्य नियमित हो जायेगा। उन्होंने कहा कि कामकाज करने वाले कर्मियों के हितों के लिए कंपनी संवेदनशील है, लेकिन कुछ ऐसे कर्मचारियों की सूची कंपनी द्वारा बनाई गई है, जो इस मामले को बिना वजह तूल देकर शहर को गन्दगी से सड़ाने की साजिश रच रहे थे। इनके खिलाफ प्रशासन और पालिका की सहमति के बाद कार्यवाही की जायेगी। वहीं हड़ताल पर रहने वाले कर्मचारियों जितेन्द्र वाल्मीकि, अश्वनी, आजाद, गौरव सूद, सन्नी आदि ने कहा कि कंपनी के आश्वासन पर हड़ताल वापस हो गई है और करीब 50 फीसदी कर्मचारी रविवार को काम पर लौट आये। सोमवार से सभी काम पर आ जायेंगे। यदि मंगलवार को वेतन नहीं मिला और पीएफ का भुगतान नहीं किया गया तो पुनः आंदोलन किया जायेगा। उनका कहना है कि किसी भी कर्मी का शोषण नहीं होने देंगे। यदि किसी को नौकरी से हटाया गया तो वाहन नहीं चलने दिये जायेंगे।

इसे भी पढ़ें:  संसद के पास मस्जिद में अखिलेश यादव की कथित बैठक पर विवाद तेज

सिटी मजिस्ट्रेट ने बुधवार को बुलाई कंपनी के साथ मीटिंग

मुजफ्फरनगर। सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने शहर में सफाई व्यवस्था ठप होने और कर्मचारियों की समस्याओं को देखते हुए बुधवार को मीटिंग बुलाई है। इसमें कंपनी, पालिका के अधिकारी और हड़ताल करने वाले कर्मचारियों को भी बुलाया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया था, कर्मियों के हितों की पूर्ति करने का दायित्व एमआईटूसी कंपनी का ही है, इसमें पालिका की कोई भूमिका नहीं है। पालिका से भी प्रकरण में जानकारी मांगी गई है। इसमें समाधान के लिए बुधवार को मीटिंग बुलाई गई है। बताया कि रविवार को वेतन के आश्वासन पर कर्मचारी काम पर लौट आये हैं। कंपनी को हर हाल में मंगलवार को वेतन देने के लिए कहा गया है।

इसे भी पढ़ें:  अस्थि विसर्जन को जा रहा दिल्ली का परिवार हादसे का शिकार, दो की मौत

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  संसद के पास मस्जिद में अखिलेश यादव

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  सभासद खालिद ने राशन वितरण में पुरानी प्रणाली लागू करने की उठाई मांगफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  एसआईआर ड्यूटी में लगे बीएलओ की हार्ट अटैक से मौत, मचा कोहरामइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार,

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  खतौली में महिला चिकित्सक का फर्जी क्लीनिक कराया सीललाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य

Read More »