मुजफ्फरनगर-काली नदी के पास अवैध प्लाटिंग पर एमडीए की बड़ी कार्रवाई

प्लाटिंग पर हो रहे निर्माण के ध्वस्तीकरण का बोर्ड लगाकर प्रॉपर्टी डीलर को चेताया, लोगों को किया जागरुक

मुजफ्फरनगर। ग्राम खांजापुर क्षेत्र में काली नदी के निकट चल रही अवैध प्लाटिंग को लेकर मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाया है। प्राधिकरण को बिना स्वीकृति हो रहे निर्माण और अवैध कॉलोनी विकसित किए जाने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिसके बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और संबंधित स्थल पर ध्वस्तीकरण का बोर्ड लगा दिया।
एमडीए सचिव कंुवर बहादुर सिंह ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा लगाए गए बोर्ड में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि यह कॉलोनी मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण से भू तल मानचित्र स्वीकृतिकृकी अनुमति के बिनाकृअवैध रूप से विकसित की गई है। बोर्ड पर दर्ज नोटिस के अनुसार, अवैध प्लॉटिंग करने वालों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 (संशोधित) की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। बोर्ड में यह भी चेतावनी दी गई है कि भविष्य में ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें सीलिंग, ध्वस्तीकरण और कानूनी प्रक्रिया शामिल होगी। प्राधिकरण ने स्पष्ट कर दिया है कि बिना अनुमति के किसी भी निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विकास प्राधिकरण ने आम जनता से अपील की है कि वे उक्त स्थल पर किसी भी प्रकार के भूखण्ड या भवन की खरीद-फरोख्त से पहले प्राधिकरण कार्यालय से अनुमोदित सेटलमेंट/मानचित्र की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। अधिकारियों ने कहा कि ऐसा करने से लोग अवैध प्लॉटिंग करने वालों के झांसे में आने से बच सकेंगे और भविष्य में किसी भी प्रकार की कानूनी या आर्थिक समस्या से सुरक्षित रहेंगे। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कॉलोनाइज़रों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं स्थानीय लोगों ने इस कदम को ज़रूरी और सराहनीय बताया है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर बार संघ चुनाव 2026: प्रमोद त्यागी की 10वीं जीत, सुरेंद्र मलिक बने महासचिव

Also Read This

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »

फोर्स बुला लो, खाली नहीं करेंगे सरकारी आवास- राबड़ी देवी

पटना। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभागने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया है। अब इस मामले पर सियासत गरमा गई है। पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सीएम सम्राट चैधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने उन्हें सर्कुलर रोड स्थित आवास संख्या-10 खाली करने का निर्देश दिया था। अब इस मामले में सियासत गरमा गई है। शनिवार दोपहर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने

Read More »

बुढ़ाना में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, दहशत का माहौल

सोने के आभूषण, नकदी और कीमती सामान सहित करीब पांच लाख रुपये का माल ले उड़े चोर, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के लुहसाना रोड स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने घर में रखे सोने के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके के लोगों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार

Read More »