घटिया निर्माण पर मीनाक्षी स्वरूप सख्त, जेई को वार्ड से हटाया, नोटिस जारी

वार्ड 33 में नाला निर्माण में गंभीर खामियां उजागर होने को लेकर पालिकाध्यक्ष ने किया अवर अभियंता कपिल कुमार से स्पष्टीकरण तलब

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर क्षेत्र में चल रहे नाला व सड़क निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की गुणवत्ता एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। वार्ड संख्या 33 में कराए जा रहे नाला और अन्य निर्माण कार्यों के निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के सामने जल निकासी व्यवस्था, निर्माण तकनीक और सामग्री की गुणवत्ता में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अवर अभियंता को तीन वार्डों के कार्यों से मुक्त करते हुए पालिकाध्यक्ष द्वारा स्पष्टीकरण मांगा गया है और ठेकेदार के भुगतान पर रोक लगा दी गई है।
नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के वार्ड संख्या 33 की सभासद सीमा जैन ने पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप को पत्र लिखकर जनशिकायतों से अवगत कराते हुए रजवाहा रोड पर श्मशान घाट के से बालाजी मंदिर मार्ग चौराहे तक कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य में खामियों से अवगत कराते हुए जांच की मांग की थी। इसी को लेकर पालिका अध्यक्ष मिनाक्षी स्वरूप द्वारा 17 दिसंबर को वार्ड संख्या 33 में चल रहे नाला निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभासद सीमा जैन, सभासद मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, विकल्प जैन व अनिल ऐरन सहित अनेक गणमान्य नागरिक तथा अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह भी मौजूद रहे।
पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के अनुसार इस निरीक्षण में पाया गया कि मंडी समिति राजवाहा रोड पर निर्माण विभाग द्वारा सड़क किनारे सौंदर्यीकरण के लिए साइड पटरी का निर्माण कराया गया, लेकिन जल निकासी के लिए किसी प्रकार की समुचित नाली या नाले की व्यवस्था नहीं की गई है। पुराने नाले को बंद कर उस पर निर्माण कर दिया गया है, जिससे भविष्य में वर्षा के दौरान सड़क पर जलभराव की स्थिति बन सकती है। इससे सड़क क्षतिग्रस्त होने और सरकारी धन के अपव्यय की संभावना बनी। इसके साथ ही बालाजी चौक से मुनीम कॉलोनी होते हुए श्मशान घाट तक दो हिस्सों में कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य में भी गंभीर तकनीकी खामियां पाई गईं। नाले का ढलान और जलप्रवाह का ध्यान रखे बिना बिना तकनीकी परामर्श के ही मनमाने ढंग से निर्माण कराया जा रहा है। उपयोग में लाई जा रही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं पाई गई। निरीक्षण में यह भी सामने आया कि नाले की दीवार और तली सड़क से ऊंची बनाई जा रही है, जिससे सड़क का पानी नाले में प्रवेश नहीं कर पाएगा और जलभराव की समस्या और बढ़ेगी।
पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप द्वारा की गई टिप्पणी में स्पष्ट किया गया कि निर्माण के दौरान संबंधित अवर अभियंता कपिल कुमार की मौके पर उपस्थिति नहीं रही, जिसके चलते ठेकेदार द्वारा मानकों की अनदेखी करते हुए घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए अवर अभियंता कपिल कुमार को नोटिस जारी करते हुए पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने तीन दिवस के भीतर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का आदेश जारी किया है। इसके अतिरिक्त कपिल कुमार को वार्ड संख्या 33, 49 और 25 के सभी निर्माण कार्यों से मुक्त कर दिया गया है। इन वार्डों के निर्माण कार्यों की जिम्मेदारी दूसरे अवर अभियंता राजीव कुमार सोनकर को सौंपी गई है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित सभी पत्रावलियां तत्काल नए तैनात अभियंता को हस्तांतरित की जाएं। मामले की जांच पूरी होने तक संबंधित ठेकेदार या फर्म के किसी भी प्रकार के भुगतान पर रोक लगा दी गई है। इस सम्बंध में अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के द्वारा की गई कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि उनके दिशा निर्देशन में अवर अभियंता को हटा दिया गया है। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने स्पष्ट किया है कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  आरडीएफ पर तकरारः रंगदार धर्मेन्द्र मलिक के समर्थन में सड़कों पर जन सैलाब

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  लड़की को डराया, फिर बहकाया, परिजनों को खिला दिया नशीला पदार्थ, उसके बाद…..सूचना मिलने

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  विकास बालियान के निर्देशन में जानसठ-मंसूरपुर में शूटिंग शुरूवायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि एक मुस्लिम परिवार

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के इंटर कॉलेजों में शुक्रवार को भी अवकाशपुरकाजी कस्बे

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »