मुजफ्फरनगर-एसएसपी संजय वर्मा ने जानसठ-मीरापुर के थानेदार बदले

कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए एसएसपी ने किया थाना प्रभारियों का तबादला, इंस्पेक्टर ओमप्रकाश से छिना चार्ज

मुजफ्फरनगर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा कार्यप्रणाली में तेजी लाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण तबादले किए गए। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने दो थानों के प्रभारी बदलते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसके साथ ही एक थानेदार से चार्ज छीनते हुए उनको नई जिम्मेदारी दी गई है।
सूत्रों के अनुसार, एसएसपी ने यह फेरबदल उन क्षेत्रों में किया है जहां अपराध नियंत्रण, जनता से संवाद और पुलिस की सक्रियता को और मजबूत करने की जरूरत महसूस की जा रही थी। रविवार देर रात जारी तबादला आदेश के अनुसार एसएसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसारकृइंस्पेक्टर राजीव शर्मा को मीरापुर में थाना प्रभारी बनाया गया है। जबकि इंस्पेक्टर विनोद कुमार को जानसठ थाना प्रभारी की कमान सौंपी गई है। मीरापुर के वर्तमान थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश सिंह को थाने से हटाकर पासपोर्ट सेल भेजा गया है। एसएसपी ने थानाध्यक्षों को अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों पर रोकथाम और जनता से बेहतर संवाद पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए हैं।

इसे भी पढ़ें:  एसआईआर नहीं करायाः 11 दिसंबर के बाद भी आप जुड़वा सकते हैं अपनी वोट

Also Read This

कानपुर: 11 साल की जुड़वा बेटियों की हत्या के बाद पिता ने खुद दी सूचना

कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में रविवार तड़के एक परिवार के भीतर हुई वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। पुलिस के मुताबिक, किदवई नगर के K-ब्लॉक स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट फेज-2 के एक फ्लैट में 11 साल की जुड़वा बच्चियां मृत मिलीं। मामले में बच्चियों के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना उस वक्त सामने आई जब सुबह करीब 4:30 बजे यूपी-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि उस समय फ्लैट के दूसरे कमरे में पत्नी और बेटा सो रहे थे। पुलिस ने उन्हें जगाया, तब परिवार को पूरी घटना

Read More »

खतौली नहर पुल पर युवक मिला मृत, हाथ के टैटू से हुई पहचान

खतौली। अलकनंदा नहर पुल पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक नहर में मिला। पुल पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही डायल 112 और खतौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से युवक को नहर से बाहर निकाला गया। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खतौली ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसे भी पढ़ें:  शहर की स्वच्छता और निर्माण गुणवत्ता पर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप सख्तहाथ पर बने ‘टिंकल बेबी’ टैटू से हुई पहचान पुलिस के मुताबिक

Read More »
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारतीय झंडे वाले जहाज पर फायरिंग के बाद बढ़ा तनाव

होर्मुज में भारतीय जहाज पर फायरिंग, ईरान से भारत की कड़ी आपत्ति

पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच शनिवार, 18 अप्रैल 2026 को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास हालात अचानक बिगड़ गए। ओमान के उत्तर-पूर्व में एक टैंकर पर ईरान से जुड़ी गनबोट्स की फायरिंग की खबर सामने आई है। इसके बाद भारतीय झंडे वाले जहाजों की सुरक्षा को लेकर नई दिल्ली की चिंता बढ़ गई है। (होर्मुज में भारतीय जहाज पर फायरिंग ) ब्रिटेन की समुद्री निगरानी एजेंसी ने कहा कि ओमान से लगभग 20 नॉटिकल मील उत्तर-पूर्व में एक टैंकर के कप्तान ने रिपोर्ट दी कि दो गनबोट्स ने बिना किसी रेडियो चेतावनी के फायरिंग की। एजेंसी के मुताबिक जहाज और चालक दल सुरक्षित बताए गए, लेकिन घटना

Read More »

खतौली: जिम संचालक पर जानलेवा हमला, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग 

खतौली नगर में उस समय सनसनी फैल गई जब यूनिवर्सल फिटनेस जिम के संचालक विशाल चौधरी पर उनके ही घर में घुसकर कुछ लोगों द्वारा जानलेवा हमला कर दिया गया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विशाल चौधरी अपने घर पर मौजूद थे, तभी उनके घर के सामने रहने वाले कुछ लोगों ने अचानक घर में घुसकर उन पर हमला बोल दिया। हमले में विशाल चौधरी को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी दहशत में आ गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर स्थिति

Read More »

मुजफ्फरनगर: भाजपा नेताओं पर आफत, कस रहा कानूनी शिकंजा

मुजफ्फरनगर। अपै्रल माह की बात करें तो भाजपा नेता होने का दावा करने वाले लोगों पर योगीराज में कानूनी शिकंजा भी खूब कस रहा है। कानून के शिकंजे में भाजपा नेताओं का यह तीसरा केस है। अभी हाल ही में जब 13 अपै्रल को सीएम योगी आदित्यनाथ का जनपद में दौरा प्रस्तावित हुआ तो अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का लोकार्पण कार्यक्रम भी तय हुआ, इसके लिए नगरपालिका की ओर से कच्ची सड़क का निर्माण कार्य रातों रात कराया जा रहा था। यहां पहुंचे तथाकथित भाजपा नेता अभिषेक शर्मा ने भी शराब के नशे में रात को खूब हंगामा करते हुए सड़क निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाई और पुलिस कर्मियों के साथ

Read More »