मुजफ्फरनगर-मुर्गों की लड़ाई में हो रही सट्टेबाजी पर पुलिस का शिकंजा

तितावी पुलिस का बड़ा छापा, पुलिस को देख सट्टेबाज मौके से हुए फरार, 11 मोटरसाइकिल व एक ई-रिक्शा जब्त

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में अवैध जुआ और सट्टेबाजी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तितावी थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मुर्गों की लड़ाई के नाम पर खुलेआम सट्टा खिलाए जाने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर जहां सट्टेबाजों को खदेड़ा, वहीं बड़ी संख्या में वाहन बरामद कर अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों को कड़ा संदेश दिया है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-प्रिंस मेटल फैक्ट्री में छापा, पकड़ी गई बड़ी जीएसटी चोरी

तितावी थाना क्षेत्र में मुर्गों की लड़ाई के जरिए हो रही अवैध सट्टेबाजी पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मौके से 11 मोटरसाइकिलें और एक ई-रिक्शा बरामद किया है। हालांकि छापेमारी के दौरान सट्टेबाजी में शामिल आरोपी पुलिस को देखकर फरार हो गए। बताया गया कि तितावी थाना पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली थी कि गांव अलीपुर खुर्द (तीरपड़ी) से जागाहेड़ी जाने वाले मार्ग पर कुछ लोग मुर्गों की लड़ाई कराकर हार-जीत की बाजी लगवा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी पवन चौधरी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अनुभव चौधरी, उपनिरीक्षक राजेन्द्र शर्मा सहित पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बच्चों को धमकाने पर तरावीह पढ़कर लौटते बुजुर्ग पर किया हमला

पुलिस की अचानक कार्रवाई से सट्टेबाजों में अफरा-तफरी मच गई और सभी आरोपी अपने-अपने वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से कुल 11 मोटरसाइकिलें और एक ई-रिक्शा कब्जे में लेकर थाना तितावी में खड़ा करा दिया। थाना प्रभारी पवन चौधरी ने बताया कि इस संबंध में थाना तितावी पर धारा 13 जी जुआ एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। बरामद सभी वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के अंतर्गत सीज कर दिया गया है। फरार आरोपियों की पहचान वाहनों के पंजीकरण के आधार पर की जा रही है और शीघ्र ही उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध जुआ, सट्टेबाजी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के दरोगा की अलीगढ़ हादसे में मौत, परिवार में कोहराम

Also Read This

एक लाख के इनामी बदमाश संजीव को मुठभेड़ में किया ढेर

अम्बेडकरनगर- STF ने एक लाख के इनामी बदमाश संजीव को मुठभेड़ में मार गिराया। इसने 15 साल पहले ताबड़तोड़ लूट व हत्याएं करके जरायम की दुनिया में कदम रखा था। अकबरपुर व महरुआ में दिलीप वर्मा गैंग के साथ मिलकर तीन वारदातों को अंजाम दिया था। हालांकि, पिता व भाई का कहना है कि इस बार संजीव को झूठा फंसाया गया। वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। राजधानी लखनऊ में यूपी एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में अंबेडकरनगर निवासी बदमाश संजय उर्फ संजीव मारा गया। इस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसने वर्ष 2011 में अयोध्या के दिलीप वर्मा के साथ मिलकर ताबड़तोड़ लूट व हत्याएं

Read More »

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से कार के नीचे आई बाइक, पिता-पुत्र की मौत, मां-बेटा घायल

हापुड़- थाना देहात क्षेत्र के एनएच-334 पर टियाला अंडरपास के पास शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और पांच वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हापुड़ थाना देहात क्षेत्र के एनएच-334 स्थित टियाला अंडरपास के पास शनिवार की सुबह टै्रक्टर ट्रॉली ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक कार के नीचे आ गई और कार हाईवे पर पलट गई। हादसे में बाइक सवार जिला गाजियाबाद के गांव बम्हेटा निवासी विनोद उर्फ बबली (35) व उनके पुत्र प्रियांश (11) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी व

Read More »

तेज रफ्तार कार की टक्कर में चार की जान गई, हरिद्वार जा रहे परिवार के 3 सदस्य घायल

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हुए सड़क हादसे में हरियाणा के सोनीपत निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। परिवार कार से हरिद्वार जा रहा था, तभी दूसरी कार की टक्कर के बाद उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चरण सिंह अपने परिवार के साथ कार से हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार दूसरी कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-प्रिंस मेटल फैक्ट्री में छापा, पकड़ी गई बड़ी जीएसटी चोरीहादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि

Read More »