श्री हनुमान मन्दिर शिव चौक में मनेगा खाटू श्याम फाल्गुन उत्सव

श्याम की मेहंदी, निशान यात्रा और भव्य कीर्तन के साथ चार दिन तक उमड़ेगी भक्तों की भीड़

मुजफ्फरनगर। नगर में फाल्गुन मास के अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। शिव चौक स्थित श्री हनुमान मन्दिर (लाला कल्लूमल वाला) में 25 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक बाबा खाटू श्याम का फाल्गुन उत्सव विविध धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा। मंदिर ट्रस्ट परिवार ने प्रेस वार्ता के माध्यम से आयोजन की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए नगरवासियों से अधिकाधिक संख्या में सहभागिता की अपील की है।

मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रवीण कुमार गर्ग ने पत्रकारों को आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि उत्सव का शुभारंभ बुधवार, 25 फरवरी 2026 को प्रातः 10 बजे भव्य शोभायात्रा के साथ होगा। यह यात्रा मेहता क्लब, नई गंज से प्रारम्भ होकर नई मंडी के मुख्य मार्गों से होते हुए अंसारी रोड, मोती महल, भगत सिंह रोड, सदर बाजार मार्ग से गुजरती हुई शिव चौक स्थित मंदिर परिसर में विश्राम लेगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए बाबा का गुणगान करेंगे। गुरुवार, 26 फरवरी को सायं 6 बजे मंदिर प्रांगण में ‘श्याम नाम की मेहंदी’ का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के हाथों में बाबा के नाम की मेहंदी रचाई जाएगी। साथ ही निशान (ध्वज) का वितरण भी किया जाएगा, जिन्हें श्रद्धालु अगले दिन की यात्रा में लेकर चलेंगे।

इसे भी पढ़ें:  नाबालिग लड़की लापताः परिजनों और भीम आर्मी ने किया शहर कोतवाली का घेराव

उन्होंने बताया कि शुक्रवार, 27 फरवरी को प्रातः 9 बजे हनुमान चौक (शामली रोड) से एकादशी निशान यात्रा प्रारम्भ होगी। यह यात्रा भगत सिंह रोड और शिव चौक से होती हुई मंदिर परिसर में सम्पन्न होगी। श्रद्धालु हाथों में ध्वज लेकर बाबा के जयकारों के साथ नगर भ्रमण करेंगे। इसी दिन रात्रि 7 बजे से एकादशी के उपलक्ष्य में भव्य कीर्तन का आयोजन होगा। मुख्य भजन गायक के रूप में चित्तौड़गढ़ से पधार रहे अभिषेक माहेश्वरी बाबा का गुणगान प्रस्तुत करेंगे। उनके साथ स्थानीय भजन गायक भी अपनी स्वरांजलि देंगे। कीर्तन के दौरान केसर और चंदन से होली, पुष्पों की होली तथा चंग वाद्य के साथ पारंपरिक धमाल का आयोजन मंदिर प्रांगण में किया जाएगा, जिससे भक्तिमय वातावरण और अधिक उल्लासपूर्ण हो उठेगा। शनिवार, 28 फरवरी को रात्रि 7 बजे से द्वादशी भव्य कीर्तन आयोजित होगा। इस अवसर पर कोलकाता से पधार रहे सौरभ शर्मा मुख्य भजन गायक के रूप में अपनी प्रस्तुति देंगे। स्थानीय भजन गायकों की सहभागिता से भक्तिरस की अविरल धारा बहेगी।

इसे भी पढ़ें:  पतंगबाजी के विवाद में हिंसक संर्घष, दो युवक गंभीर रूप से घायल

मंदिर ट्रस्ट परिवार ने नगर की सम्मानित जनता से अनुरोध किया है कि वे सभी कार्यक्रमों में उपस्थित होकर बाबा खाटू श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करें और आयोजन को सफल बनाएं। उत्सव को लेकर नगर में व्यापक तैयारियां प्रारम्भ हो चुकी हैं और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। प्रेस वार्ता में आदित्य गर्ग, योगेन्द्र गर्ग, सचिन गर्ग, प्रवीण कुमार गर्ग (अध्यक्ष), नवीन गर्ग, सुरेश गर्ग, प्रदीप गर्ग, सौरभ गर्ग, अंकित गर्ग, विपिन गर्ग, राघव मुकुंद गर्ग (मुन्ना), नीशू गर्ग, अंकुर गर्ग, नमन कंसल, डी.के. कश्यप, संजय गोयल, हिमांशु वर्मा, कार्तिक गर्ग सहित ट्रस्ट परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  पकड़ा, पीटा और उठाकर पटक दिया-दो अधिवक्ता भाइयों के खिलाफ मुकदमा

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  पतंगबाजी के विवाद में हिंसक संर्घष, दो युवक गंभीर रूप से घायलस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसाः फ्लाईओवर से गिरी कार, तीन की मौतवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसाः फ्लाईओवर से गिरी कार,

Read More »