खतौली: छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

खतौली क्षेत्र के रवापुरी सठेड़ी जवाहरलाल नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज, रवापुरी सठेड़ी में प्रधानाचार्य डॉ. चन्द्रमोहन शर्मा के कुशल नेतृत्व में आयोजित सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप 2026 का सफलतापूर्वक समापन हो गया समापन अवसर पर छात्र-छात्राओं ने भाषा आधारित अंताक्षरी, पारंपरिक खेलों तथा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।समर कैंप प्रभारी रविंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि शिविर पूरी तरह उद्देश्यपूर्ण एवं सफल रहा। कैंप के दौरान विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन हेतु विशेष सत्र आयोजित किए गए। उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य डॉ. चन्द्रमोहन शर्मा ने व्यक्तिगत रुचि लेकर कैंप संचालन में आने वाली सभी बाधाओं का निराकरण किया तथा छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों का निरंतर उत्साहवर्धन किया।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली जाकर सांसद चंदन ने जयंत को खिलाई गन्ने के रस की खीर

प्रधानाचार्य डॉ. शर्मा ने स्वयं कई सत्रों में विद्यार्थियों को संस्कृत वार्तालाप, शिष्टाचार एवं अभिवादन संबंधी वाक्यांशों का अभ्यास कराया। साथ ही क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों एवं क्रांतिकारियों महाशय गंगासहाय और पंडित सुंदरलाल के जीवन प्रसंगों से विद्यार्थियों को परिचित कराते हुए उनके आदर्शों का अनुसरण करने की प्रेरणा दी।धर्मेंद्र मलिक ने विद्यार्थियों को संस्कृत वर्णमाला, संख्याओं, सब्जियों एवं फलों की शब्दावलियों का ज्ञान कराया। प्रवक्ता राजेंद्र त्यागी ने भारत के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व वाले पर्वतों, नदियों तथा ऐतिहासिक स्मारकों की जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें:  महिला के खिलाफ मुकदमे में ‘खेल’ उजागर, इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिर

वहीं रविंद्र शर्मा ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए विद्यार्थियों का मनोरंजन भी किया।डॉ. बालेश ने स्थानीय व्यंजनों की जानकारी दी, जबकि कुमारी शिखा ने नृत्य नाटिका के माध्यम से हिमाचल प्रदेश की संस्कृति एवं परंपराओं से विद्यार्थियों को अवगत कराया। शारीरिक शिक्षक विक्रांत चौधरी ने प्रेरणादायक पारंपरिक खेलों का आयोजन कराया।कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। अंत में प्रधानाचार्य डॉ. चन्द्रमोहन शर्मा ने समर कैंप की सफलता के लिए सभी सहयोगी अध्यापक एवं अध्यापिकाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें:  एमजी पब्लिक स्कूल में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

Also Read This

गुरु रविदास मंदिर के बारातघर से अवैध कब्जा हटाने की मांग, जसपा के बैनर तले ग्रामीणों का डीएम कार्यालय पर धरना

ग्राम प्रधान व अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप, कार्रवाई न होने पर जताई नाराजगी मुजफ्फरनगर। जय समता पार्टी (जसपा) के बैनर तले बेहड़ा थ्रू गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर गुरु रविदास मंदिर परिसर में बने बारातघर से कथित अवैध कब्जा हटाने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि गुरु रविदास मंदिर परिसर में बने बारातघर पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। शिकायत के बावजूद संबंधित विभागीय अधिकारी और ग्राम प्रधान कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उनका आरोप है कि

Read More »

फुलत मदरसे पर कानूनी शिकंजा, धर्मांतरण के आरोप में पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज

स्वामी यशवीर द्वारा मामला उठाए जाने के बाद तेज हुई जांच, एलआईयू, आईबी सहित तीन एजेंसियां कर रहीं पड़ताल मदरसा प्रबंधन से जुड़े मौलवी पिता-पुत्र की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन, गांव ही व्यक्ति ने दी तहरीर मुजफ्फरनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव फुलत स्थित चर्चित मदरसा दारूल उलूम रहीमिया एक बार फिर सुर्खियों में है। हिंदुओं के कथित धर्मांतरण के आरोपों को लेकर उठे विवाद के बीच अब इस मामले में कानूनी कार्रवाई भी शुरू हो गई है। गांव के ही निवासी की शिकायत पर मदरसा प्रबंधन से जुड़े पिता-पुत्र के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन अधिनियम, 2021 सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया

Read More »

राजवीर सिंह हत्याकांड में आया फैसलाः दो दोषियों को फांसी

16 साल पहले खेत में प्रधानी चुनाव की रंजिश में की गई थी किसान की गोलियों से भूनकर हत्या फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, कहा- लोकतंत्र की रक्षा मतपत्र से होती है, हथियार से नहीं मुजफ्फरनगर। करीब 16 वर्ष पुराने चर्चित राजवीर सिंह हत्याकांड में न्यायालय ने कड़ा फैसला सुनाते हुए दो दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। तितावी थाना क्षेत्र के मांडी गांव में वर्ष 2010 में ग्राम प्रधान चुनाव की रंजिश के चलते किसान राजवीर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक कोर्ट-3) रवि कुमार दिवाकर ने सहदेव उर्फ पप्पू

Read More »

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल 

पटना- बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। बिहार में पुल पर हंगामा रुकेगा नहीं, यही लगता है। अब एक और पुल का हिस्सा गिर गया है। निर्माणाधीन पुल का। यह पुल गंगा नदी पर बन रहा है। बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा सेतु पर मंगलवार को यह हादसा हुआ। पुल पर बेयरिंग जॉइंट (Bearing Joint) खोलने के दौरान निर्माणाधीन संरचना का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने की सूचना समस्तीपुर और पटना जिला मुख्यालय तक पहुंचाई गई है। घटना के कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बाद पता चला कि कई मजदूर घायल हैं। हिस्सा

Read More »

वर्षों का इंतजार खत्म, देवबंद पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को मिला 1.04 करोड़ का एकमुश्त भुगतान

देवबंद नगर पालिका परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्षों से लंबित एकमुश्त देय राशि का भुगतान किया गया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शुक्रवार को करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि वितरित की। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी, लिपिक और सफाई मित्रों को उनके देय भुगतान दिए गए। पालिका के अनुसार, यह राशि उन कर्मचारियों को दी गई है जिन्होंने अपने सेवाकाल में नगर की व्यवस्थाओं और जनसेवा में योगदान दिया। इसे भी पढ़ें:  स्कूल गेट पर रोडवेज बसों की अवैध पार्किंग से पालिकाध्यक्ष खफाराज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने

Read More »