गोकशी केस में वांछित 25 हजार का ईनामी आरोपी घायल अवस्था में गिरफ्तार

सहारनपुर। जनपद सहारनपुर के बड़गांव थाना क्षेत्र में शनिवार रात पुलिस चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई में गोकशी के मुकदमे में वांछित 25 हजार रुपये के ईनामी आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गय्यूर पुत्र सज्जाद उर्फ सादा निवासी ग्राम सोहनचिड़ा, थाना नागल, जिला सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जिलेभर में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 23 मई 2026 की रात थाना बड़गांव पुलिस टीम सर्विस रोड पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी।

इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश में दीपावली से पहले राज्य कर्मचारियों का बढ़ेगा डीए व बोनस

इसी दौरान ग्राम शिमलाना की ओर से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग आते दिखाई दिए। संदिग्ध लगने पर पुलिस टीम ने टॉर्च की रोशनी दिखाकर उन्हें रुकने का इशारा किया। पुलिस का दावा है कि रुकने के बजाय दोनों ने मोटरसाइकिल मोड़कर भागने का प्रयास किया।

पुलिस के अनुसार, हड़बड़ी में बदमाशों की मोटरसाइकिल गिर गई। जब पुलिस टीम उनके नजदीक पहुंची तो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दो साल में टूटी सड़क तो नपेंगे ठेकेदारः कपिल देव

जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे मौके से घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस टीमों द्वारा आसपास के इलाके में कॉम्बिंग की जा रही है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी गय्यूर थाना बड़गांव पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस का कहना है कि गय्यूर के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें गोकशी, चोरी, गैंगस्टर एक्ट और हत्या के प्रयास जैसे मामले शामिल बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर कुल 10 अभियोग पंजीकृत हैं।

इसे भी पढ़ें:  देहरादून में मुजफ्फरनगर के छात्र की नृशंस हत्या

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक खोखा कारतूस, तीन जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस अब फरार आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

बड़गांव पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही बरामद हथियार और वाहन को लेकर भी जांच आगे बढ़ाई गई है।

Also Read This

खतौली में निरीक्षण के दौरान डॉक्टर नहीं मिले मौके पर, अनीता मेडिकेयर की ओटी सील

खतौली में स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को निजी अस्पतालों के खिलाफ निरीक्षण अभियान चलाया। जांच के दौरान दयालपुरम स्थित अनीता मेडिकेयर में अभिलेखों में दर्ज एमबीबीएस चिकित्सक मौके पर अनुपस्थित मिले, जिसके बाद अस्पताल की ऑपरेशन थिएटर सील कर दी गई।   मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशन में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने खतौली क्षेत्र के कई निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया। टीम ने अस्पतालों में उपलब्ध दस्तावेजों, चिकित्सकीय स्टाफ और व्यवस्थाओं की जांच की। इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका के 218 निर्माण कार्यों की निविदा प्रक्रिया पर उठे सवाल, फर्जी दस्तावेजों के आरोप  स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अनीता मेडिकेयर में रिकॉर्ड में दर्ज चिकित्सक

Read More »

शिक्षकों के घर दिवालीः कैशलेस चिकित्सा योजना की मिली सौगात

मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, शिक्षकों को मिली स्वास्थ्य सुरक्षा की बड़ी गारंटी

Read More »

भैंस लूट का 20 हजार का इनामी नहर पटरी पर घिरा, खतौली पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

खतौली। भैंस लूट के मामले में वांछित 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को खतौली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, अलकनंदा नहर पुल के पास चेकिंग के दौरान फुलत रोड स्थित आदर्श जूनियर हाई स्कूल के सामने एक संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर आरोपी नहर पटरी की ओर भागने लगा। इसे भी पढ़ें:  ईओ की गाड़ी, फर्जी एफडीआर पर कमिश्नर ने बैठाई जांचपुलिस का कहना है कि आरोपी ने भागते समय पुलिस

Read More »