मुजफ्फरनगर सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी का इस्तीफा!

मीरापुर सीट से दावेदारी कर रहे जिलाध्यक्ष जिया चैधरी ने हाईकमान को भेजा अपना इस्तीफा, नए जिलाध्यक्ष के ऐलान का इंतजार

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने संगठनात्मक अनुशासन को मजबूत करने और टिकट वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट कर दिया है कि जो भी जिलाध्यक्ष विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा रखते हैं, उन्हें पहले अपने संगठनात्मक पद से इस्तीफा देना होगा। इस नई व्यवस्था के तहत मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष जिया चैधरी एडवोकेट समेत प्रदेश के चार जिलाध्यक्षों ने टिकट की दावेदारी के साथ इस्तीफे का प्रस्ताव हाईकमान को भेज दिया है। मुजफ्फरनगर में अब नए जिलाध्यक्ष का ऐलान हो सकता है, इसका सभी को इंतजार है।

समाजवादी पार्टी ने वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन और सियासत में अनुशासन कायम करने के उद्देश्य से नया फार्मूला लागू किया है। पार्टी नेतृत्व ने साफ कर दिया है कि जो जिलाध्यक्ष विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदार होंगे, उन्हें पहले अपने संगठनात्मक पद का त्याग करना होगा। इस निर्णय का उद्देश्य टिकट को लेकर होने वाली अंदरूनी खींचतान को कम करना और संगठनात्मक निष्पक्षता बनाए रखना है। इस नई व्यवस्था की अग्निपरीक्षा में मुजफ्फरनगर के समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष जिया चैधरी एडवोकेट का नाम भी शामिल हो गया है। मीरापुर विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी कर रहे जिया चैधरी ने इस्तीफे का प्रस्ताव पार्टी हाईकमान को भेज दिया है। हालांकि अभी उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है और वह नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति तक संगठनात्मक जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।

इसे भी पढ़ें:  कृष्णगोपाल बोले-सरकार को बदनाम कर रहे कुछ अफसर, जीएसटी अधिकारी पर कार्यवाही से व्यापारियों में खुशी

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस व अन्य सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में टिकट को लेकर पार्टी के भीतर दावेदारों की सक्रियता बढ़ गई है। दो अप्रैल को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश के सभी 75 जिलाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि यदि कोई जिलाध्यक्ष किसी विधानसभा सीट से टिकट चाहता है तो उसे पहले अपने पद से इस्तीफा देना होगा। इसके बाद पार्टी जो निर्णय करेगी, उसे स्वीकार करना होगा।

सूत्रों के अनुसार अब तक चार जिलाध्यक्षों ने टिकट की दावेदारी के साथ इस्तीफे का प्रस्ताव भेजा है। इनमें कानपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष मुनीन्द्र शुक्ला, जो बिठूर सीट से दावेदार हैं, वाराणसी कैंट से सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव, बरेली की बिथरी चैनपुर सीट से बरेली जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप और मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट से मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष जिया चैधरी के नाम शामिल हैं। समाजवादी पार्टी इससे पहले वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भी इसी फार्मूले को लागू कर चुकी है। उस समय प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल से इस्तीफा लेकर उन्हें फतेहपुर लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया था, जहां उन्होंने जीत दर्ज की थी। इसके बाद श्यामलाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।

इसे भी पढ़ें:  पीएम नरेंद्र मोदी काशी में: बेटियों के सिंदूर की रक्षा का वचन पूरा, ऑपरेशन सिंदूर की बड़ी सफलता और 2,200 करोड़ के 52 प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ

जिया चैधरी मूल रूप से अमरोहा जनपद के निवासी हैं और उनकी परवरिश मुजफ्फरनगर में हुई है। उन्होंने डीएवी कॉलेज, मुजफ्फरनगर से शिक्षा प्राप्त की और छात्र जीवन से ही समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे। आठ अप्रैल 2023 को उन्हें निकाय चुनाव से पूर्व पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाया गया था। निकाय चुनाव में उनके नेतृत्व में सपा ने अच्छा प्रदर्शन किया। जिया चैधरी लंबे समय से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। वर्ष 2017 में उन्होंने चरथावल विधानसभा सीट से टिकट मांगा था। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने मीरापुर सीट से दावेदारी की थी, लेकिन गठबंधन के तहत टिकट चंदन चैहान को मिला। इसके बाद इस सीट पर चंदन के इस्तीफे के बाद हुए उपचुनाव में भी उन्होंने दावेदारी की, मगर पार्टी ने पूर्व सांसद कादिर राणा की पुत्रवधु सुम्बुल राणा को प्रत्याशी बनाया था। अब वह एक बार फिर वर्ष 2027 के लिए मीरापुर सीट से टिकट मांग रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  छात्र आर्यन की बरामदगी में महिला पुलिसकर्मियों ने दिखाया जौहर

जिया चैधरी ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2027 के लिए टिकट का आवेदन हाईकमान को भेज दिया है और इस्तीफे का प्रस्ताव भी सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी यदि निर्देश देती है तो वह पद छोड़ने को पूरी तरह तैयार हैं। उन्हें उम्मीद है कि इस बार पार्टी उन्हें मीरापुर से मौका देगी। सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि यह व्यवस्था पार्टी नेतृत्व द्वारा तय की गई है। जो भी जिलाध्यक्ष टिकट मांगेगा, उसे पद छोड़ना होगा। जिया चैधरी का प्रस्ताव उनके इस्तीफे के साथ हाईकमान के पास है और चुनाव से पहले नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की संभावना है।

Also Read This

एक और टीएमसी सांसद से मारपीट, काले झंडे दिखाए चोर-चोर के लगे नारे

पश्चिम बंगाल- टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी पर हमले का दावा किया जा रहा है। कल्याण बनर्जी हुगली में कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने पहुंचे थे। इस दौरान उनका विरोध शुरू हो गया। टीएमसी का दावा है कि प्रदर्शनकारियों ने कल्याण बनर्जी पर हमला किया।पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हुगली में हमला हुआ है। कल्याण बनर्जी आज टीएमसी कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने गए थे। दावा किया गया है कि उसी दौरान उन पर हमला हुआ। गौरतलब है कि कल टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर भी हमला हुआ था। सोनारपुर में चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे अभिषेक बनर्जी के साथ

Read More »

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »

फोर्स बुला लो, खाली नहीं करेंगे सरकारी आवास- राबड़ी देवी

पटना। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभागने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया है। अब इस मामले पर सियासत गरमा गई है। पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सीएम सम्राट चैधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने उन्हें सर्कुलर रोड स्थित आवास संख्या-10 खाली करने का निर्देश दिया था। अब इस मामले में सियासत गरमा गई है। शनिवार दोपहर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने

Read More »

बुढ़ाना में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, दहशत का माहौल

सोने के आभूषण, नकदी और कीमती सामान सहित करीब पांच लाख रुपये का माल ले उड़े चोर, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के लुहसाना रोड स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने घर में रखे सोने के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके के लोगों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार

Read More »