10 लाख की प्रतिबंधित वेनेरेक्स कफ सिरप बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

बुढाना पुलिस ने 2,845 शीशियां, तीन लाख रुपये नकद और तस्करी में प्रयुक्त कार की जब्त, गाजियाबाद का एक आरोपी फरार

मुजफ्फरनगर। सहारनपुर परिक्षेत्र में चलाए जा रहे ष्ऑपरेशन सवेरा-नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओरष् अभियान के तहत बुढाना पुलिस ने प्रतिबंधित वेनेरेक्स कफ सिरप की तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 10 लाख रुपये मूल्य की 2,845 शीशियां प्रतिबंधित कफ सिरप, तीन लाख रुपये नकद और तस्करी में प्रयुक्त एक आल्टो कार बरामद की है। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

इसे भी पढ़ें:  बाराबंकी में दिनदहाड़े गोलियों की बौछार: मुख्तार गैंग से जुड़े शोएब उर्फ बॉबी की हाईवे पर हत्या

पुलिस के अनुसार 4 जून को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बुढाना-कांधला मार्ग से विज्ञाना जाने वाले रास्ते पर स्थित एक खंडहर के पास घेराबंदी की गई। इस दौरान प्रतिबंधित वेनेरेक्स कफ सिरप की खरीद-फरोख्त में संलिप्त तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 24 कार्टन में भरी 2,845 शीशियां बरामद हुईं। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे लंबे समय से प्रतिबंधित कफ सिरप की अवैध खरीद-फरोख्त का कारोबार कर रहे थे। उन्होंने यह खेप गाजियाबाद निवासी शुभम नामक व्यक्ति से खरीदी थी और इसे उत्तराखंड में बेचने के लिए ले जा रहे थे। बिक्री से प्राप्त धनराशि को आपस में बांट लिया जाता था। बरामद तीन लाख रुपये नकद भी इसी अवैध कारोबार से अर्जित धन बताए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने शिवभक्तों की सेवा में लगाया कांवड़ शिविर

पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें अमजद निवासी वर्तमान में विकासनगर (उत्तराखंड), मूल निवासी मेरठ, गुलवेज निवासी नई बस्ती भूड़, खतौली (मुजफ्फरनगर) तथा जोएब निवासी इकराम नगर, लोनी (गाजियाबाद) शामिल हैं। पुलिस जांच में गाजियाबाद निवासी शुभम का नाम भी सामने आया है, जिसे इस अवैध कारोबार का प्रमुख सप्लायर बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।

पुलिस ने इस कार्रवाई में 24 पेटी कार्टन में कुल 2,845 शीशियां प्रतिबंधित वेनेरेक्स कफ सिरप, 3 लाख रुपये नकद, आल्टो कार संख्या यूए-07-के-1721 बरामद किया है और इस मामले में थाना बुढाना पर मु0अ0सं0 242/2026 के तहत धारा 08/21/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी ने बताया कि सहारनपुर परिक्षेत्र में नशे और प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ष्ऑपरेशन सवेराष् अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवाओं को नशे से बचाने और अवैध तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री-विधायक हजारों करोड़ों के मालिक हो गये, लेकिन दलाल मुझे बता रहेः मांगेराम त्यागी

Also Read This

सहारनपुर में किरणपाल कश्यप ने किया बारात घर का लोकार्पण, सड़क बनवाने का भरोसा दिया

सहारनपुर। अम्बाला रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शामली एमएलसी और पूर्व सपा मंत्री किरणपाल कश्यप का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद उनका काफिला समर्थकों के साथ सरसावा ब्लॉक क्षेत्र के गयाजुद्दीनपुर गांव पहुंचा, जहां उन्होंने नवनिर्मित बारात घर का फीता काटकर लोकार्पण किया। गांव में बारात घर शुरू होने पर ग्रामीणों में उत्साह दिखाई दिया। स्थानीय लोगों का कहना रहा कि इस सुविधा से शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए गांव के लोगों को राहत मिलेगी। अब छोटे-बड़े आयोजनों के लिए ग्रामीणों को बाहर जाने की मजबूरी कम होगी। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में स्कूल परिवहन सुरक्षा समिति

Read More »

देवबंद के इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट, कई छात्रों का कंपनियों में चयन

देवबंद। इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज देवबंद में छात्र-छात्राओं के भविष्य को रोजगार से जोड़ने के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। ड्राइव में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने कॉलेज पहुंचकर छात्रों की योग्यता, संवाद क्षमता और प्रोफेशनल स्किल्स को परखा। चयन प्रक्रिया के बाद कई छात्र-छात्राओं को शॉर्टलिस्ट किया गया, जिससे कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल रहा। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, इस प्लेसमेंट ड्राइव में मुख्य रूप से MBA, MCA, BBA और BCA के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों ने इंटरव्यू, स्क्रीनिंग और कंपनी प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान अपनी तैयारी और आत्मविश्वास का परिचय दिया। बिज़ऑक्स ग्लोबल ने छात्रों को किया शॉर्टलिस्ट प्लेसमेंट ड्राइव में BizzOx

Read More »

मुजफ्फरनगर में हंगामा-जल निगम की लापरवाही पर फूटा लोगों का गुस्सा, पलायन की चेतावनी

गौरव स्वरूप ने सभासदों के साथ किया मौके का निरीक्षण, लोगों संग किया संवाद, चेयरमैन ने एई जल निगम को दिया नोटिस

Read More »

रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमारा फायदा उठाया

  वॉशिंगटन/मॉस्को- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि अमेरिका का दबाव भारत-रूस संबंधों को कमजोर नहीं कर सकता। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर भारी टैरिफ लगाने और अमेरिकी नीतियों का फायदा उठाने का आरोप लगाया। हालांकि ट्रंप ने मोदी को अपना अच्छा दोस्त भी बताया। भारत को लेकर रूस और अमेरिका के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत की स्वतंत्र विदेश नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की खुलकर तारीफ की है। वहीं दूसरी तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर ज्यादा टैरिफ

Read More »