रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है। ग्रामीणों ने कहा कि इस घटना से पूरे गांव में गम और आक्रोश था, लेकिन पुलिस की तत्परता से पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद मिली है।

इसे भी पढ़ें:  गंगनहर में डूबे बालक का शव तीन दिन बाद मिला, गांव में मातम, परिवार में कोहराम

 

ग्राम प्रधान मनोज कुमार ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में लगातार मेहनत करते हुए कम समय में खुलासा किया। उन्होंने कहा कि हत्या जैसे गंभीर मामले में आरोपियों तक पहुंचना आसान नहीं होता, लेकिन पुलिस टीम ने गंभीरता दिखाते हुए आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है।

इसे भी पढ़ें:  इकरा हसन ने संसद में समझाया वंदे मातरम का अर्थ, आप भी सुनिए....

मृतक रॉकी के पिता मगन सिंह और छोटे भाई मुकुल कुमार ने कहा कि उन्हें मुजफ्फरनगर पुलिस पर पूरा भरोसा है। पुलिस ने अब तक जिस तरह से कार्रवाई की है, उससे परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद और मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि परिवार चाहता है कि आरोपियों को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा मिले।

इस दौरान एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जो घटना हो चुकी है, उसकी भरपाई नहीं की जा सकती, लेकिन पुलिस पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि हत्याकांड में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  टोकने की खुंदक में बेटियों ने काट दिया सोते पिता का गला

मुलाकात के दौरान ग्रामीणों ने इस मामले को प्रमुखता से उठाने और लगातार कवरेज करने के लिए मीडिया का भी आभार जताया।

इस मौके पर मृतक के पिता मगन सिंह, भाई मुकुल कुमार, ग्राम प्रधान मनोज कुमार, सुभाष आर्य, बीर सिंह, बबलू, नरेंद्र, सुशील कुमार, डॉ. बालेंद्र, संदीप, शिवांक, परवीन, पंकज, विपिन, प्रिंस, आकाश, धीरज, प्रमोद, राकेश राणा और मोनू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Also Read This

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  सड़क हादसे में युवक की मौत, 14 दिन बाद अज्ञात पर मुकदमा दर्जकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन,

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर–दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बेकाबू होकर पलटी टूरिस्ट वॉल्वो बसपालिका टीम के

Read More »

निहंग सिख भाइयों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सिख समाज में रोष

सरसावा/सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी गांव में नकुड़ निवासी दो सगे निहंग सिख भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सिख समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सरसावा क्षेत्र के सिख समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 7 जून को नकुड़ से देवबंद की ओर जा रहे दो निहंग सिख भाइयों का रास्ते में बाइक टकराने को लेकर कुछ युवकों से मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर 10 से 12 युवकों ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला

Read More »

मयुंडा में आपदा से किसानों की फसलें तबाह, भाजपा नेता बचना शर्मा ने मुआवजे की मांग उठाई

देहरादून। प्राकृतिक आपदा ने ग्राम पंचायत मयुंडा के किसानों की कमर तोड़ दी है। आपदा के कारण किसानों की क्यारियों और नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई परिवारों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिससे ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर भाजपा लाखामंडल के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा मौके पर पहुंचे और आपदा प्रभावित किसानों व ग्रामीण परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों से नुकसान की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को सरकार से उचित मुआवजा और हर संभव सहयोग दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के दरोगा की अलीगढ़ हादसे में मौत,

Read More »