पशु कल्याण और पर्यावरण संरक्षण पर मेनका गांधी से अर्जुन व ग्रीन फाउंडेशन की चर्चा

नई दिल्ली में हुई शिष्टाचार भेंट, जीव सेवा एवं प्रकृति संरक्षण के कार्यों को मिला मार्गदर्शन

मुजफ्फरनगर। पशु कल्याण एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय अर्जुन फाउंडेशन और ग्रीन फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में पीपल फॉर एनिमल्स की चेयरपर्सन एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डंदमां ळंदकीप से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान पशु अधिकारों, निराश्रित पशुओं की देखभाल तथा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

इसे भी पढ़ें:  पालिकाः तीसरे दिन टूटा आंदोलन का तिलिस्म, हड़ताल समाप्त

भेंट के दौरान फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने घायल एवं निराश्रित पशुओं के उपचार, संरक्षण और पुनर्वास के लिए संचालित गतिविधियों की जानकारी साझा की। साथ ही प्रकृति संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता से जुड़े अभियानों के बारे में भी अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने पशु कल्याण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में और अधिक प्रभावी एवं व्यापक कार्य करने के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया। मेनका गांधी ने दोनों संस्थाओं द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं मानवीय कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पशुओं और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता, करुणा और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि निराश्रित एवं घायल पशुओं के संरक्षण तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-फर्जी जमानत कराने में अधिवक्ता का शातिर मुंशी गिरफ्तार

उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को भी समय की बड़ी जरूरत बताते हुए कहा कि प्रकृति और जीव-जंतुओं के संरक्षण से ही संतुलित एवं स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। इस दिशा में कार्यरत स्वयंसेवी संस्थाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। अर्जुन फाउंडेशन एवं ग्रीन फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने मेनका गांधी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन संस्थाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने भविष्य में पशु कल्याण एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में और अधिक समर्पण एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प भी दोहराया। प्रतिनिधिमंडल में निधि सरीन, डॉ. संदीप अरोरा, लक्षित शर्मा, नमन जैन तथा सावन महेंद्रा शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-प्रबुद्धजनों से सीधा संवाद करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथः डाॅ. सुधीर सैनी

Also Read This

सहारनपुर में कश्यप समाज का धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर में कश्यप समाज से जुड़े लोगों ने उत्पीड़न और समाज के लोगों की हत्या की घटनाओं के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कश्यप एकता क्रांति मिशन के बैनर तले हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।   धरने को संबोधित करते हुए कश्यप एकता क्रांति मिशन के संस्थापक अजय मेहरा, अनुज कश्यप, मांगेराम कश्यप बिदपुर और शीशपाल कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि

Read More »

Khatauli News: खतौली में 25.98 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

Khatauli News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खतौली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 25.98 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना खतौली पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त गौरव उर्फ गौरा को गिरफ्तार किया।

Read More »

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  सदर तहसील में नशे में धुत सिपाही का हाई वोल्टेज ड्रामा, वर्दी उतारकर जमीन पर लेटा, महिला से की अभद्रता, वीडियो वायरलआवेदन में कर्मचारियों ने

Read More »