वेनेजुएला- एक के बाद एक आए दो शक्तिशाली भूकंपों से भारी तबाही हुई। राजधानी काराकास में कई इमारतें ढह गईंए एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। राष्ट्रपति रोड्रिगेज ने आपातकाल की घोषणा की है। राहत और बचाव कार्य जारी है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक हजारों लोगों के मारे जाने की आशंका है। राष्ट्रपति ने कहा है कि 32 मौतों की पुष्टि हुई है।
वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके प्रशासन के प्रति आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स लिखा श्हम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके प्रशासन के आभारी हैंए जो वेनेजुएला के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में रहे हैं और इस त्रासदी के समय वेनेजुएला के लोगों को समर्थन और एकजुटता प्रदान कर रहे हैंए जिसने हमें शोक में डुबो दिया है। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने वेनेजुएला में भूकंप से मची तबाही पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा श्वेनेजुएला में भूकंप से हुई तबाही पर मुझे गहरा दुख है। मैंने विदेश मंत्रालय को निर्देश दिया है कि वह काराकास स्थित ब्राजीली दूतावास के साथ मिलकर स्थिति का आकलन करे और हर संभव सहायता के उपाय तलाशे। दुख की इस घड़ी में ब्राजीलए कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज की सरकार और वहां के साहसी लोगों के साथ खड़ा है। हम प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण में पूरा सहयोग देने का संकल्प दोहराते हैं।

मुजफ्फरनगर-दि गुड़ खांडसारी ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के चुनाव में विवाद
चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठे सवाल, व्यापारियों ने की चुनाव स्थगित करने की मांग





