लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 23 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। तबादला सूची में कई अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, अपर नगर आयुक्त और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर तैनात अधिकारी शामिल हैं। मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर, आजमगढ़, मुरादाबाद और लखनऊ समेत कई जिलों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।
गंभीर सिंह बने मुजफ्फरनगर के एडीएम फाइनेंस
मुजफ्फरनगर के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अनिरुद्ध प्रताप सिंह का तबादला कर उन्हें उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद में उपनिदेशक बनाया गया है। उनके स्थान पर आजमगढ़ के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गंभीर सिंह को मुजफ्फरनगर भेजा गया है।
आजमगढ़ में गंभीर सिंह के स्थान पर उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद में उपनिदेशक रहे नरेंद्र सिंह को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नियुक्त किया गया है।
लवी त्रिपाठी को सहारनपुर भेजा
मेरठ नगर निगम की अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी को अपर जिलाधिकारी प्रशासन, सहारनपुर बनाया गया है। सिद्धार्थनगर में उपजिलाधिकारी रहे राजेश कुमार को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम मेरठ की जिम्मेदारी दी गई है।
मेरठ के अपर जिलाधिकारी नगर बृजेश कुमार सिंह को सचिव, मेरठ विकास प्राधिकरण बनाया गया है। प्रतापगढ़ के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आदित्य कुमार प्रजापति को अपर जिलाधिकारी नगर, मेरठ के पद पर तैनात किया गया है।
लखनऊ और मुरादाबाद में भी बदलाव
उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के उपनिदेशक रामजी मिश्रा को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, लखनऊ बनाया गया है। हरदोई के अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी को अपर जिलाधिकारी प्रशासन, मुरादाबाद की जिम्मेदारी दी गई है।
मुरादाबाद की अपर जिलाधिकारी प्रशासन संगीता देवी को अपर जिलाधिकारी नगर, अलीगढ़ बनाया गया है। अलीगढ़ में अपर जिलाधिकारी नगर के पद पर तैनात किंशुक श्रीवास्तव को प्रतीक्षारत कर दिया गया है।
इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारियों को नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। बदलाव से कई जिलों में राजस्व प्रशासन, नगर निकाय और विकास प्राधिकरण से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी नए अधिकारियों के हाथों में आ गई है।
.pcs-transfer-table .table-scroll {
width: 100%;
overflow-x: auto;
-webkit-overflow-scrolling: touch;
}
.pcs-transfer-table table {
width: 100%;
min-width: 900px;
border-collapse: collapse;
background: #fff;
font-size: 15px;
line-height: 1.5;
}
.pcs-transfer-table th,
.pcs-transfer-table td {
padding: 12px 14px;
border: 1px solid #ddd;
text-align: left;
vertical-align: top;
}
.pcs-transfer-table th {
color: #fff;
background: #a80000;
font-weight: 700;
}
.pcs-transfer-table th:first-child,
.pcs-transfer-table td:first-child {
width: 55px;
text-align: center;
}
.pcs-transfer-table tbody tr:nth-child(even) {
background: #f7f7f7;
}
.pcs-transfer-table tbody tr:hover {
background: #fff2f2;
}
/* मोबाइल कार्ड डिजाइन */
@media screen and (max-width: 768px) {
.pcs-transfer-table .table-scroll {
overflow: visible;
}
.pcs-transfer-table table,
.pcs-transfer-table tbody,
.pcs-transfer-table tr,
.pcs-transfer-table td {
display: block;
width: 100%;
}
.pcs-transfer-table table {
min-width: 0;
border: 0;
background: transparent;
}
.pcs-transfer-table thead {
position: absolute;
width: 1px;
height: 1px;
overflow: hidden;
clip: rect(0 0 0 0);
white-space: nowrap;
}
.pcs-transfer-table tbody tr {
box-sizing: border-box;
margin-bottom: 16px;
overflow: hidden;
border: 1px solid #ddd;
border-radius: 10px;
background: #fff !important;
box-shadow: 0 2px 8px rgba(0, 0, 0, 0.08);
}
.pcs-transfer-table td {
box-sizing: border-box;
display: grid;
grid-template-columns: minmax(110px, 36%) 1fr;
gap: 10px;
width: 100% !important;
padding: 10px 12px;
border: 0;
border-bottom: 1px solid #eee;
text-align: left !important;
overflow-wrap: anywhere;
}
.pcs-transfer-table td:last-child {
border-bottom: 0;
}
.pcs-transfer-table td::before {
content: attr(data-label);
color: #8b0000;
font-weight: 700;
}
.pcs-transfer-table td:first-child {
color: #fff;
background: #a80000;
font-weight: 700;
}
.pcs-transfer-table td:first-child::before {
color: #fff;
}
}
@media screen and (max-width: 400px) {
.pcs-transfer-table td {
display: block;
}
.pcs-transfer-table td::before {
display: block;
margin-bottom: 4px;
}
}
| क्रम | अधिकारी का नाम | पूर्व तैनाती | नई तैनाती |
|---|---|---|---|
| 1 | अनिरुद्ध प्रताप सिंह | एडीएम वित्त एवं राजस्व, मुजफ्फरनगर | उपनिदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद |
| 2 | गंभीर सिंह | एडीएम वित्त एवं राजस्व, आजमगढ़ | एडीएम वित्त एवं राजस्व, मुजफ्फरनगर |
| 3 | लवी त्रिपाठी | अपर नगर आयुक्त, नगर निगम मेरठ | एडीएम प्रशासन, सहारनपुर |
| 4 | राजेश कुमार | उपजिलाधिकारी, सिद्धार्थनगर | अपर नगर आयुक्त, नगर निगम मेरठ |
| 5 | बृजेश कुमार सिंह | एडीएम नगर, मेरठ | सचिव, मेरठ विकास प्राधिकरण |
| 6 | आदित्य कुमार प्रजापति | एडीएम वित्त एवं राजस्व, प्रतापगढ़ | एडीएम नगर, मेरठ |
| 7 | चंद्रेश कुमार | एडीएम न्यायिक, संतकबीरनगर | मुख्य राजस्व अधिकारी, देवरिया |
| 8 | ज्ञानेंद्र विक्रम | उपजिलाधिकारी, ललितपुर | एडीएम न्यायिक, संतकबीरनगर |
| 9 | पुष्पेंद्र पटेल | उपजिलाधिकारी, अंबेडकरनगर | एडीएम प्रशासन, रामपुर |
| 10 | अर्पित गुप्ता | प्रतीक्षारत | कुलसचिव, बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय |
| 11 | विजय शंकर | उपजिलाधिकारी, बिजनौर | कुलसचिव, महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुशीनगर |
| 12 | अभिनव कन्नौजिया | उपजिलाधिकारी, अमेठी | संयुक्त दुग्ध आयुक्त, दुग्ध आयुक्त कार्यालय |
| 13 | शिवानी सिंह | राजस्व परिषद, लखनऊ से संबद्ध | एडीएम नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति, जालौन |
| 14 | प्रेम चंद्र मौर्य | एडीएम नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति, जालौन | एडीएम वित्त एवं राजस्व, प्रतापगढ़ |
| 15 | रामजी मिश्रा | उपनिदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद | एडीएम वित्त एवं राजस्व, लखनऊ |
| 16 | राजेंद्र कुमार | उपजिलाधिकारी, गाजियाबाद | एडीएम न्यायिक, हरदोई |
| 17 | प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी | एडीएम न्यायिक, हरदोई | एडीएम प्रशासन, मुरादाबाद |
| 18 | किंशुक श्रीवास्तव | एडीएम नगर, अलीगढ़ | प्रतीक्षारत |
| 19 | संगीता देवी | एडीएम प्रशासन, मुरादाबाद | एडीएम नगर, अलीगढ़ |
| 20 | नरेंद्र सिंह | उपनिदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद | एडीएम वित्त एवं राजस्व, आजमगढ़ |
| 21 | बृजेश कुमार त्रिपाठी | आदेश में स्पष्ट नहीं | एडीएम वित्त एवं राजस्व, लखीमपुर खीरी |
| 22 | अमित कुमार | अपर नगर आयुक्त, वाराणसी | उपनिदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद |
| 23 | मयंक कुंडू | उपजिलाधिकारी, हरदोई | उपजिलाधिकारी, मुरादाबाद |
