एनएचएम संघ की स्वास्थ्य मंत्री के साथ समझौता वार्ता नाकाम

संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का अब सोमवार को लखनऊ में बड़ा प्रदर्शन, आठ अक्टूबर से प्रदेश में चल रही कामबंद हड़ताल

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के अनुरोध पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने संध नेताओं के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से कराई। प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष अपनी लंबित मांगों और वर्षों से चली आ रही समस्याओं को विस्तारपूर्वक रखा, लेकिन मांगों के अनुरूप कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलने के कारण वार्ता बेनतीजा रही। इससे निराश संविदा कर्मियों ने अब लखनऊ में अनिश्चितकालीन आंदोलन करने का ऐलान किया है। 12 अक्टूबर को एनएचएम स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी प्रदेश मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए रविवार को ही प्रदेश भर से भारी संख्या में कर्मचारी और चिकित्सक लखनऊ पहुंच गये थे।

इसे भी पढ़ें:  SOCIAL MEDIA POST-पाकिस्तान के साथ सीजफायर नहीं आ रहा रास

संगठन के मुजफ्फरनगर इकाई के जिलाध्यक्ष डॉ. सचिन जैन ने बताया कि प्रदेश के एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मी लंबे समय से नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन तथा अन्य सेवा संबंधी सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों और आम जनता को हो रही परेशानियों को देखते हुए उन्होंने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल से अनुरोध किया था कि एक बार स्वास्थ्य मंत्री से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात कराई जाए, ताकि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान निकल सके। डॉ. सचिन जैन ने बताया कि कपिल देव अग्रवाल ने संवेदनशीलता दिखाते हुए प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात स्वास्थ्य मंत्री से कराने के लिए गंभीर प्रयास किए। अपने पूर्व निर्धारित निजी कार्यक्रमों के कारण उन्हें मुजफ्फरनगर वापस लौटना पड़ा और वो इस वार्ता में शामिल नहीं हो सके।

इसे भी पढ़ें:  YOG DIWAS-कम्पनी बाग से हुआ योग सप्ताह का शुभारंभ

डॉ. राहुल वर्मा ने बताया कि निर्धारित समय पर प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात कर छभ्ड संविदा कर्मियों की समस्याओं, उनकी सेवा संबंधी कठिनाइयों और लंबित मांगों से अवगत कराया। कर्मचारियों को उम्मीद थी कि सरकार की ओर से उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में कोई ठोस निर्णय या समयबद्ध आश्वासन मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
प्रदेश अध्यक्ष मयंक ठाकुर ने कहा कि कर्मचारियों ने लंबे समय तक सरकार और शासन स्तर पर वार्ता के माध्यम से समाधान निकालने का प्रयास किया है, लेकिन मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने से कर्मचारियों में भारी निराशा है। उन्होंने घोषणा की कि अब आंदोलन को लखनऊ में अनिश्चितकालीन रूप से चलाया जाएगा। प्रदेश के सभी 75 जनपदों से एनएचएम संविदा कर्मचारी सोमवार से लखनऊ पहुंचकर विशाल आंदोलन एवं प्रदर्शन करेंगे। इस प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर डॉ. सचिन जैन, डॉ. राहुल वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मयंक ठाकुर, प्रदेश महामंत्री आदित्य भारती, अजीत सिंह सहित प्रदेश कार्यकारिणी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  शिवसेना गुटों के हिंदूवादी नेताओं की जुबानी जंग पुलिस के दर तक पहुंची
Share This Article