MUZAFFARNAGAR-शहर से गांव देहात तक होली की धूम, महिलाओं ने होलिका का पूजन कर मांगी खुशहाली

मुजफ्फरनगर। होली पर्व को लेकर रविवार सुबह से ही शहर से लेकर गांव देहात तक हर तरफ उल्लास नजर आया। महिलाएं छोटे बच्चों को साथ लेकर होलिका पूजन करने के लिए सवेरे ही अपने घरों से निकल गई थीं। इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। होलिका का पूजन में बच्चे भी पूरी तरह से सज धजकर मिठाई के हार पहनकर पहुंचे थे। बच्चों ने अपनी माताओं और दूसरे परिजनों के साथ होलिका पूजन किया। महिलाओं ने इस दौरान बच्चों की दीर्घायु और परिवार के लिए खुशहाली के लिए सुख समृ(ि के लिए कामना की। इसके साथ ही गांव से शहर तक होली की पूरी मस्ती नजर आई। होलिका पूजन के साथ ही कई स्थानों पर युवाओं की मस्त टोलियों ने रंग और गुलाल उड़ाकर होली खेली। होलिका पूजन को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात रहा तो वहीं पुलिस प्रशासनिक अफसरों ने भी भ्रमण कर व्यवस्था को परखने का काम किया।

होली पर्व को लेकर रविवार सुबह से ही जनपद भर में हर तरफ उल्लास और उत्साह तथा आस्था की लहर नजर आई। महिलाएं छोटे बच्चों को साथ लेकर होलिका पूजन करने के लिए निकलीं। सुबह से ही महिलाएं बच्चों को साथ लेकर होलिका की पूजा-अर्चना करने पहुंचीं। दोपहर तक गली-मोहल्लों में रखी होलिका का पूजन करने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही। पूजन को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने भी पुलिस बल तैनात किया हुआ था।

होली पर घरों में पकवान बनाए गए और घर-घर जाकर एक-दूसरे को बधाइयां दी गयीं। देर शाम होते ही युवाओं ने होलिका स्थल पर ढोल की धुन पर जमकर डांस किया और उत्साह के साथ होलिका का दहन किया। महिलाएं लोकगीत गाती हुई टोलियों में होलिका दहन स्थल पर पहुंचीं। होली का पूजन कर मुराद मांगी। लोगों ने पूजन के बाद गेहूं की बालियां भूनीं और प्रसाद वितरित किया।

महिलाओं ने बच्चों संग किया होली पूजन रविवार को नगर के साथ ही देहात क्षेत्र में होलिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने होली का उपवास रखा और बच्चों संग होली का पूजन किया। बच्चे मीठे और मेवा के हार पहनकर होलिका पूजन करने के लिए पहुंचे थे। महिलाओं ने अपने बच्चों संग सूत से परिक्रमा कर पूजन किया। उन्होंने होलिका पर प्रसाद चढ़ाया और परिवार की सुख-समृ(ि की कामना की। महिलाओं ने बच्चों के लिए मीठे और मेवा के हारों की खरीदारी की। सुबह लोगों ने गांवों में पहुंचकर देवस्थान पर पूजन किया।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद पुलिस ने सट्टेबाज गिरफ्तार किया, ₹2410 नकदी व खाईबाड़ी का सामान बरामद

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  PALIKA-छह सफाई कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर चेयरपर्सन ने किया सम्मानितगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में

Read More »