हरिद्वार बस अड्डे पर गोलीबारी, हरियाणा पुलिस का दारोगा घायल

हरिद्वार रोडवेज बस अड्डा शनिवार को गोलियों की आवाज से गूंज उठा, जब हरियाणा पुलिस एक वांछित बदमाश का पीछा करते हुए यहां पहुंची। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने अचानक पिस्तौल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से हरियाणा पुलिस के दारोगा सुरेंद्र प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले जिला अस्पताल और बाद में हालत नाजुक होने पर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया।

इसे भी पढ़ें:  ब्रेक फेल होने से गहरी खाई में गिरी कार, चार यात्रियों की मौत

वांछित अपराधी की तलाश में पुलिस

सूत्रों के अनुसार, आरोपी बदमाश ने हाल ही में हरियाणा के एक पुलिस अधीक्षक को फोन पर धमकी दी थी। इसी मामले में वह फरार चल रहा था और जींद पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने हरिद्वार बस अड्डे पर घेराबंदी की, लेकिन आरोपी ने गोलीबारी कर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें:  खुले गंगोत्री-यमुनोत्री मंदिर के कपाट, लगे मां गंगा-यमुना के जयकारे

अलर्ट मोड पर हरिद्वार पुलिस

फायरिंग की घटना की सूचना मिलते ही हरिद्वार पुलिस भी सक्रिय हो गई। बस अड्डे और आसपास के क्षेत्रों में कांबिंग ऑपरेशन चलाया गया। साथ ही, पूरे शहर में चौक-चौराहों पर नाकेबंदी कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  सोमवती अमावस्या पर जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *