मुजफ्फरनगर-7 लाख का खाद्य तेल और फ्लेवरिंग एजेंट सीज

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने चलाया अभियान, बड़ी कार्रवाई में 15 क्विंटल मल्टी सोर्स एडिबल ऑयल और 11 लीटर फ्लेवरिंग एजेंट को किया जब्त

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 लाख 5 हजार 450 रुपये मूल्य का करीब 15 क्विंटल मल्टी सोर्स एडिबल ऑयल और 11 लीटर फ्लेवरिंग एजेंट सीज किया है। यह कार्रवाई बुढ़ाना कस्बे में पारसनाथ ऑयल मिल प्राइवेट लिमिटेड और रिद्धी ट्रेडिंग कंपनी पर की गई। विभागीय टीम ने दोनों प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के कुल 15 नमूने जांच के लिए हैं। विभाग के मुताबिक, आगामी नवरात्र पर्व को देखते हुए आमजन को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य खाद्य पदार्थों में मिलावट पर रोक लगाना है। इसी के तहत बुढ़ाना में दोनों प्रतिष्ठानों की जांच की गई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR PALIKA-मीनाक्षी राज में शहर को चकाचौंध करने की तैयारी

सहायक आयुक्त खाद्य अर्चना धीरान ने जानकारी देते हुए बताया कि आयुक्त के निर्देश और जिलाधिकारी के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय श्रीमती अर्चना धीरान और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने तहसील बुढ़ाना के ईदगाह रोड स्थित पारसनाथ ऑयल मिल प्राइवेट लिमिटेड पर जांच की। जांच के दौरान पारसनाथ ऑयल मिल से मल्टी सोर्स एडिबल ऑयल के अलग-अलग पैक के 9 नमूने लिए गए। विभागीय टीम ने इन नमूनों को जांच के लिए संग्रहित किया।

इसे भी पढ़ें:  राहुल गांधी आज सुल्तानपुर कोर्ट में देंगे बयान, अमित शाह टिप्पणी मामले में कड़ी सुरक्षा

इसके बाद खाद्य कारोबारकर्ता प्रदीप जैन की अन्य फर्म रिद्धी ट्रेडिंग कंपनी पर भी जांच की गई। यहां से कुकिंग मीडियम के 2 नमूने, फ्लेवरिंग एजेंट के 3 नमूने और पाम ऑयल का 1 नमूना लिया गया। दोनों प्रतिष्ठानों से लिए गए कुल 15 नमूनों को नियमानुसार प्रयोगशाला भेजा गया है। विभाग के अनुसार, जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रयोगशाला की रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार फैसला लिया जाएगा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बताया कि दोनों प्रतिष्ठानों से करीब 15 क्विंटल खाद्य तेल और 11 लीटर फ्लेवरिंग एजेंट सीज किया गया है। सीज की गई सामग्री की कुल कीमत करीब 7 लाख 5 हजार 450 रुपये बताई गई है। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप सिंह, डॉ. विशाल चौधरी, डॉ. अश्विनी कुमार, सुनील कुमार, पूनम कुमारी और नेहा चौधरी मौजूद रहे। विभाग की सहायक आयुक्त अर्चना धीरान ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए मिलावट के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  अन्तरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार
Share This Article