परशुराम जयंती कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर पहुंचे संगीत सोम, ममता-राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना

मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को भगवान परशुराम जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता संगीत सोम पहुंचे। वह शहर के शिव चौक पहुंचे, कार्यक्रम में शामिल हुए और भगवान आशुतोष के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में संगीत सोम ने कई राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बयान दिया। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके बयानों से कुछ होने वाला नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर एनकाउंटरः हिस्ट्रीशीटर आबाद सहित दो शातिर अपराधी घायल

संगीत सोम ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद देश या उत्तर प्रदेश से किसी भी समुदाय का पलायन नहीं हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि घुसपैठ का मुद्दा गंभीर है और देश के खिलाफ काम करने वालों या अवैध तरीके से प्रवेश करने वालों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी पर भी प्रतिक्रिया दी। संगीत सोम ने कहा कि प्रधानमंत्री पूरे देश के होते हैं और उनके खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना देश का अपमान है। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी को मर्यादा में रहकर बयान देने की नसीहत दी।

इसे भी पढ़ें:  SHAMLI-होटल संचालक को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

महाराष्ट्र में नाबालिग बच्चियों के साथ हो रहे अपराधों को लेकर भी उन्होंने चिंता जताई। इस मामले को गंभीर बताते हुए उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

संगीत सोम ने महापुरुषों के नाम पर होने वाली जातीय राजनीति की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम जैसे महापुरुष किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा हैं।

इसे भी पढ़ें:  सरकार पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद सुल्तानपुर के सीएमएस डॉ. भास्कर प्रसाद सस्पेंड | वीडियो वायरल

इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच उनके बयान चर्चा का विषय बने रहे।

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार लाए विकास की बड़ी सौगात, 37 करोड़ से बनेगा नालाजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »

मुजफ्फरनगर में घूस मांगने की ऑडियो के बाद लेखपाल निलंबित

मुजफ्फरनगर। सदर तहसील क्षेत्र में घूस मांगने की ऑडियो शिकायत सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। उपजिलाधिकारी सदर प्रवीन कुमार द्विवेदी ने लच्छेड़ा क्षेत्र के लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश में लेखपाल पर सरकारी कार्य के बदले धनराशि मांगने के आरोपों को प्रथम दृष्टया गंभीर मानते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। मामला उस समय सामने आया, जब भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जानसठ तहसील अध्यक्ष अंकित जावला की ओर से तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन के दौरान प्रशासन को ज्ञापन दिया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि लेखपाल द्वारा एक व्यक्ति से काम के एवज

Read More »