गंगनहर में डूबे बालक का शव तीन दिन बाद मिला, गांव में मातम, परिवार में कोहराम

साथियों के साथ गंगनहर में नहाने के लिए गया था 12 वर्षीय सुबहान अंसारी, एनडीआरएफ ने तलाश किया शव

खतौली। थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी 12 वर्षीय बालक सुबहान अंसारी का शव रविवार सुबह तीन दिन बाद नंगली के रजवाहे में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। बालक 8 मई को साथियों के साथ गंगनहर में नहाने गया था, तभी वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने गंगनहर में डूबने की आशंका जताई थी।

इसे भी पढ़ें:  एक लाख की नकली करेंसी के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार शेखपुरा निवासी सुबहान अंसारी पुत्र रिजवान अपने दोस्तों के साथ गुरुवार दोपहर गंगनहर पर नहाने गया था। देर शाम तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। साथ गए बच्चों ने बताया था कि नहाते समय सुबाहन अचानक गंगनहर में समा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तलाश अभियान शुरू कराया गया।

इसे भी पढ़ें:  शाह आलम की लंबी हाउस अरेस्टिंग, प्रशासन को सौंपा 10 सूत्रीय मांग पत्र

वहीं एनडीआरएफ टीम भी लगातार गंगनहर और आसपास के क्षेत्रों में बालक की तलाश कर रही थी।रविवार सुबह तेज पानी के बहाव के चलते बालक का शव नंगली के रजवाहे में पानी के अंदर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ टीम और पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।परिजन शव को गांव शेखपुरा ले गए, जहां गमगीन माहौल में सुबहान को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया।घटना के बाद गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार का भंडाफोड़
Share This Article