नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार

मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।

इसे भी पढ़ें:  नाबालिग लड़की लापताः परिजनों और भीम आर्मी ने किया शहर कोतवाली का घेराव

भाकियू नेता विकास शर्मा ने बताया कि कलरपुर नहर में लंबे समय से पानी नहीं छोड़ा गया है, जिससे क्षेत्र के सैकड़ों गांव प्रभावित हो रहे हैं। खेतों तक पानी न पहुंच पाने के कारण किसानों की धान, गन्ना और अन्य फसलें सूख रही हैं। उन्होंने कहा कि किसान पहले से ही महंगाई और बढ़ती लागत से परेशान हैं, वहीं अब बिजली कटौती और पानी की कमी ने उनकी कमर तोड़ दी है। उन्होंने बताया कि किसानों की समस्याओं को लेकर बुधवार को भोजपुर मोड़ पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान किसानों ने अपनी परेशानियां साझा करते हुए जल्द समाधान की मांग की।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जिले की दस निकायों से शासन ने काट ली 16.24 लाख की ग्रांट

विकास शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया तो आने वाली 30 मई, शनिवार को भोजपुर मोड़ स्थित गंग नहर में किसान उतरकर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक किसानों को पर्याप्त सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध नहीं कराया जाता। आंदोलन के दौरान किसी भी प्रकार की स्थिति उत्पन्न होने की पूरी जिम्मेदारी नहर सिंचाई विभाग की होगी। इस मौके पर ठाकुर बृजपाल सिंह, प्रदीप राणा, अमित कुमार, सुदामा प्रधान, सतीश कुमार, संदीप कुमार, दीपक शर्मा, मीडिया प्रभारी सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  सीतापुर ‘बेल्ट कांड’: बीएसए सस्पेंड, हेडमास्टर जेल में, ग्रामीणों का विरोध

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  नींद की झपकी और मौत… मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को बेकाबू कार ने रौंदास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  सीतापुर ‘बेल्ट कांड’: बीएसए सस्पेंड, हेडमास्टर जेल में, ग्रामीणों का विरोधवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

देवबंद हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर/देवबंद। देवबंद क्षेत्र में गुमशुदगी से शुरू हुआ मामला हत्या तक पहुंच गया। करीब तीन दिन की तलाश के बाद जिस पिंटू का शव आखलौर खेड़ी क्षेत्र के नाले में मिला था, उस हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना देवबंद पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल ईंट का अद्धा, मृतक का आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक आरोपी की खून से सनी शर्ट बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल पुत्र इसम और गगन पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम आखलौर,

Read More »