बंधुआ मजदूरी का खुलासाः फैक्ट्री में कैद 12 श्रमिकों को कराया मुक्त, दो गिरफ्तार

नौकरी और अच्छे वेतन का झांसा देकर बनाया गया बंधुआ मजदूर, दिन में एक बार सूखी रोटी देकर 24 घंटे कराया जाता था काम

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में बंधुआ मजदूरी के एक गंभीर मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना तितावी क्षेत्र के ग्राम मांडी स्थित एक फैक्ट्री में कथित रूप से बंधक बनाकर रखे गए 12 श्रमिकों को मुक्त कराया गया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मामले के एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि श्रमिकों को नौकरी, वेतन, भोजन और रहने की सुविधाओं का लालच देकर विभिन्न राज्यों से लाया गया था और बाद में उन्हें बंधुआ मजदूर बनाकर अमानवीय परिस्थितियों में काम कराया जा रहा था।

एसएसपी संजय वर्मा के अनुसार 22 जून को सूचना मिली थी कि ग्राम मांडी स्थित एक फैक्ट्री में कई श्रमिकों को अवैध रूप से बंधक बनाकर रखा गया है तथा उनसे जबरन मजदूरी कराई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में तत्काल विशेष टीमों का गठन किया गया। अभियान में थाना तितावी पुलिस, एसओजी देहात, श्रम विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम शामिल रही। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान फैक्ट्री पर योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की गई, जहां से 12 श्रमिकों को मुक्त कराया गया। इनमें बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा और राजस्थान के निवासी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार मुक्त कराए गए लोगों में कुछ नाबालिग भी पाए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसाः फ्लाईओवर से गिरी कार, तीन की मौत

जांच में सामने आया कि कई श्रमिकों को लगभग एक से डेढ़ वर्ष से फैक्ट्री में बंधक बनाकर रखा गया था। उन्हें बाहर जाने की अनुमति नहीं थी और लगातार काम कराया जाता था। वेतन मांगने या फैक्ट्री छोड़ने की बात करने पर उनके साथ मारपीट की जाती थी। मुक्त कराए गए श्रमिकों ने बताया कि उन्हें 10 से 12 हजार रुपये मासिक वेतन, भोजन और रहने की सुविधा का लालच देकर यहां लाया गया था। लेकिन फैक्ट्री पहुंचने के बाद उन्हें कोई वेतन नहीं दिया गया। दिन में केवल एक बार सूखी रोटी खाने को दी जाती थी और 24 घंटे तक काम कराया जाता था। बीमार पड़ने पर भी किसी प्रकार की चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाती थी।

इसे भी पढ़ें:  महिला अधिवक्ता को आपत्तिजनक मैसेज भेजे, मुकदमा दर्ज

गिरफ्तार आरोपी शिवा त्यागी ने पूछताछ में बताया कि वह फैक्ट्री संचालक के कहने पर रेलवे स्टेशनों और सार्वजनिक स्थानों पर रोजगार की तलाश कर रहे मजदूरों को चिन्हित करता था। उन्हें बेहतर नौकरी और सुविधाओं का प्रलोभन देकर फैक्ट्री में लाया जाता था। यहां पहुंचने के बाद उन्हें वेतन नहीं दिया जाता था और फैक्ट्री छोड़ने की कोशिश करने पर मारपीट कर जबरन रोका जाता था। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान शिवा त्यागी निवासी उकावली थाना बुढाना तथा प्रदीप बालियान निवासी ग्राम मांडी थाना तितावी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अंकित बालियान की तलाश में दबिश दी जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कांवड़ में भोले की जय-जयकार, एटीएस आई पहली बार

मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम तथा बंधुआ मजदूरी प्रणाली (उन्मूलन) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से बंधुआ मजदूरी जैसे गंभीर अपराध का पर्दाफाश हुआ है। प्रशासन ने मुक्त कराए गए श्रमिकों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य आरोपियों के विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा और मानव तस्करी व बंधुआ मजदूरी के खिलाफ चलाए जा रहे प्रयासों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Also Read This

देश की पहली काऊ सेंचुरी में गौ माता के बीच मना संजीव बालियान का बर्थ-डे

डॉक्टर संजीव बालियान ने अपने जन्मदिन की शुरुआत परिवार व इष्टमित्रों के साथ काऊ सेंचुरी में वैदिक यज्ञ व गोसेवा से की’ मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने मंगलवार 23 जून को अपना 54 वां जन्मदिन पुरकाजी क्षेत्र के ग्राम तुगलकपुर कम्हेड़ा में स्थित काऊ सेंचुरी ( गो अभयारण्य) में अपनी पत्नी डॉ सुनीता बालियान और दोनों पुत्री व इष्ट मित्रों के साथ हवन करके मनाया। आर्यसमाज गांधीकालोनी से आए विद्वानों द्वारा यज्ञ कर जन्मदिवस की शुभकामनाए व ईश्वर से सुख समृद्धि व दीर्घायु जीवन की कामना की । इसे भी पढ़ें:  महिला अधिवक्ता को आपत्तिजनक मैसेज भेजे, मुकदमा दर्ज इस अवसर पर उन्होंने गोवंशों की सेवा की

Read More »

शादी से एक दिन पहले दुल्हन और माता-पिता ने की खुदकुशी…. एकतरफा प्यार बना जानलेवा

बंगलूरू।  कर्नाटक के मैसूर में शादी से एक दिन पहले दुल्हन और उसके माता-पिता ने जहर खाकर जान दे दी। परिवार उल्लास गौड़ा नाम के युवक की प्रताड़ना से परेशान था। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच कर रही है। कर्नाटक के मैसूर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक घर में शादी की खुशियां तब मातम में बदल गईं जब अपनी शादी से महज एक दिन पहले 21 साल की युवती और उसके माता-पिता ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। मृतकों की पहचान 50 साल के शिवन्ना, उनकी 45 साल की पत्नी नागरत्ना और उनकी 21 साल की बेटी रक्षिता के

Read More »

आंध्र प्रदेश में छह लोगों की दर्दनाक मौत, मरने वालों में एक ही परिवार के चार लोग शामिल

विशाखापत्तनम- आंध्र प्रदेश में दो अलग-अलग घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई। एक ऊर्जा प्लांट में आग के बाद दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और एक अन्य घटना में एक ही परिवार के चार लोगों ने आत्महत्या कर ली। आंध्र प्रदेश में मंगलवार को अलग-अलग घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। पहली घटना अनकापल्ली में एक एनर्जी प्लांट में आग लगने से घटी, जिसमें दो लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना में एक ही परिवार के चार लोगों ने आर्थिक दिक्कतों के चलते आत्महत्या कर ली। इसे भी पढ़ें: 

Read More »