मुजफ्फरनगर-कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एडीजी यातायात ने लिया जायजा

शिव चौक से उत्तराखंड सीमा तक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

मुजफ्फरनगर। आगामी सावन मास की कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुचारु और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस एवं प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में सोमवार को अपर पुलिस महानिदेशक (यातायात) ए.एस. गणेश ने मुजफ्फरनगर पहुंचकर कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया तथा अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में छबील-शीतल पेय वितरण: श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार का आयोजन; गीता पाठ के बाद शुभारंभ, करीब एक हजार राहगीरों ने पेय ग्रहण किया

एडीजी यातायात सबसे पहले शहर के प्रमुख शिव चौक पहुंचे, जहां उन्होंने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के साथ कांवड़ यात्रा मार्ग, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए जा रहे इंतजामों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों से विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर आवश्यक सुधार एवं समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें:  शिक्षामित्रों का बढ़ा मानदेय, सम्मान समारोह में दिखा भारी उत्साह

इसके बाद एडीजी अधिकारियों के साथ भूराहेड़ी चेक पोस्ट पहुंचे, जो उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सीमा पर स्थित है। यहां उन्होंने कांवड़ यात्रियों के आवागमन, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात नियंत्रण, पुलिस बल की तैनाती तथा अन्य आवश्यक प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावी बनाए रखी जाए। निरीक्षण के दौरान सहारनपुर परिक्षेत्र के डीआईजी अभिषेक सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन तथा पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  जिला परिषद् मार्किट में हरियाणा नारकोटिक्स टीम की बड़ी छापेमारी

Also Read This

मुजफ्फरनगर में भीषण गर्मी के चलते बदला स्कूलों का समय

सभी बोर्ड के लिए आदेश जारी, नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालय अब सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तक होंगे संचालित मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिले में नर्सरी से कक्षा आठवीं तक संचालित सभी विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि परिषदीय विद्यालय एक जुलाई से विद्यालय खुलने के साथ ही नया समय लागू रहेगा। जबकि अन्य विद्यालय खुल चुके हैं। इसे भी पढ़ें:  जिला परिषद् मार्किट में हरियाणा नारकोटिक्स टीम की बड़ी छापेमारी उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित समय प्रातः 8.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक था, लेकिन लगातार

Read More »

गांव पावटी में प्रस्तावित शराब ठेके का ग्रामीणों ने किया विरोध, डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

उचित निर्णय नहीं लिया तो ग्रामीण बड़े स्तर पर आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे

Read More »