कलेक्ट मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

सहारनपुर । कलेक्ट मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जुमे के चलते पूरे जिले में पुलिस अलर्ट रही। महानगर की जामा मस्जिद सहित कई मस्जिदों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। नमाज से पहले अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। प्रशासन द्वारा ड्रोन के जरिये भी पूरे क्षेत्र की निगरानी की गई।

इसे भी पढ़ें:  लूट का वांछित बदमाश पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल

 

नमाज से पहले एसएसपी अभिनंदन सिंह ने जामा मस्जिद और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद नमाज के दौरान डीआईजी अभिषेक सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह और अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। ड्रोन से हर गतिविधि पर नजर

इसे भी पढ़ें:  रेलवे ने त्योहारों के सीजन में यात्रियों को दी राहत

सुरक्षा व्यवस्था के तहत ड्रोन के जरिये इलाके की निगरानी की गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए रहे। जामा मस्जिद के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। जुमे की नमाज दोपहर करीब एक बजे शुरू हुई और 1:20 बजे संपन्न हो गई। नमाज के दौरान अमन और शांति के लिए दुआ की गई। इसके बाद अकीदतमंद एक-एक करके मस्जिद से बाहर निकलते रहे। नमाज के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति सामने नहीं आई और शहर में शांति व्यवस्था बनी रही। प्रशासन द्वारा 1500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।

इसे भी पढ़ें:  गन्ना मूल्य घोषित करने में देरी पर भाकियू अराजनैतिक ने जताई नाराजगी
Share This Article